Breaking News

वोरा ने नववर्ष उत्सव कार्यक्रम का उद्घाटन किया : यादव समाज और सिन्हा समाज के कार्यक्रम में भी शामिल हुए

द सीजी न्यूज

वरिष्ठ कांग्रेस नेता अरुण वोरा ने आज छत्तीसगढ़ चेम्बर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज महिला इकाई दुर्ग द्वारा आयोजित मकर संक्रांति एवं नववर्ष उत्सव कार्यक्रम का उद्घाटन किया।  

दुर्ग में फ़रिश्ता काम्प्लेक्स स्थित सिटी सेंटर मॉल में आयोजित कार्यक्रम में बड़ी संख्या में स्टॉल भी लगाए गए थे। वोरा ने यहां लगाए गए स्टालों को देखकर महिलाओं के उत्साह और  प्रयासों की सराहना की। उन्होंने कार्यक्रम आयोजन के लिए आयोजकों की भी जमकर सराहना की। इस मौके पर पायल जैन, गूंजा पींचा, श्रद्धा सोनी, नंदू महोबिया, राजेश शर्मा, चेतन जैन, मोंटी सोनी समेत छत्तीसगढ़ चेम्बर ऑफ कॉमर्स एवं इंडस्ट्रीज महिला इकाई दुर्ग की सदस्य गण उपस्थित थे।

वोरा आज दुर्ग शहर में यादव मिलन समारोह और सिन्हा समाज के कार्यक्रम में भी शामिल हुए। 

Check Also

टाउनशिपवासी बोले – डॉयलागबाजी की बजाय केंद्रीय इस्पात मंत्री या बीएसपी प्रबंधन से करें सार्थक चर्चा करें … बलिदान देने की बयानबाजी बेतुकी …

द सीजी न्यूज लीज, रिटेंशन और लाइसेंसधारकों को बीएसपी प्रबंधन की नोटिस मिलने के मुद्दे …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!