Breaking News

जिला प्रशासन ने शुरू की लोकसभा चुनाव की तैयारी : कलेक्टर ऋचा प्रकाश चौधरी ने मतदान सामग्री वितरण केन्द्रों का किया अवलोकन

द सीजी न्यूज

दुर्ग/ आगामी लोकसभा चुनाव को ध्यान में रखते हुए जिला प्रशासन द्वारा तैयारियां शुरू कर दी गई है। कलेक्टर ऋचा प्रकाश चौधरी ने अधिकारियों के साथ आज विधानसभा निर्वाचन के दौरान मतदान दलों को मतदान सामग्री वितरण व सामग्री वापसी केन्द्रों का अवलोकन किया और अधिकारियों से व्यवस्था के संबंध में जानकारी ली। इस दौरान कलेक्टर ने मतदान सामग्री वितरण केन्द्र मानस भवन दुर्ग, पॉलिटेक्निक कॉलेज दुर्ग और साईंस कालेज दुर्ग और मतदान सामग्री वापसी केंद्र शंकराचार्य इंजीनियरिंग कॉलेज दुर्ग में पूर्व की व्यवस्था की जानकारी ली। 

उप जिला निर्वाचन अधिकारी अपर कलेक्टर बी.के. दुबे ने बताया कि मानस भवन दुर्ग से विधानसभा पाटन, दुर्ग शहर, साजा और बेमेतरा (आंशिक) के लिए, पालिटेक्निक कॉलेज से दुर्ग ग्रामीण और अहिवारा व साइंस कालेज दुर्ग से भिलाई नगर व वैशाली नगर विधानसभा क्षेत्रों के मतदान दलों के सामग्री वितरित की गई थी। उन्होंने बताया कि ई.वी.एम. कोे द्वितीय रेण्डमाईजेशन के बाद मतदान सामग्रियों के साथ वितरण केन्द्रों में सुरक्षित रखा गया था। मतदान सामग्रियों की वापसी शंकराचार्य इंजीनियरिंग कॉलेज जुनवानी में की गई। यहां बनाए गए स्ट्रांग रूम में मतगणना तक ई.वी.एम. सुरक्षित रखा गया था। उन्होंने वाहन पार्किंग व्यवस्था और सुरक्षा की पुख्ता प्रबंध के संबंध में भी जानकारी दी।

कलेक्टर ने गणतंत्र दिवस मुख्य समारोह स्थल रविशंकर स्टेडियम का भी अवलोकन किया और अधिकारियों को विगत वर्षों की भांति व्यवस्था सुनिश्चित करने कहा। इस अवसर पर ए.डी.एम. अरविंद एक्का, अपर कलेक्टर व उप जिला निर्वाचन अधिकारी बी.के. दुबे, एस.डी.एम. दुर्ग मुकेश रावटे, नगर निगम दुर्ग के आयुक्त लोकेश चन्द्राकर सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

Check Also

भ्रदेश्वर महाकाल शिव मंदिर में टाइल्स, मार्बल, ग्रेनाइट लगाने भूमिपूजन संपन्न

THE CG NEWS भिलाई। सेक्टर-5 स्थित भ्रदेश्वर महाकाल शिव मंदिर में 3 लाख की लागत …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!