द सीजी न्यूज
भारत जोड़ो न्याय यात्रा में शामिल होने छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सचिव अय्यूब खान इंफाल पहुंच गए हैं। यात्रा कुछ ही देर में शुरू होने वाली है। अय्यूब ने बताया भारत जोड़ो यात्रा कश्मीर से कन्याकुमारी लगभग 4000 किलो मीटर तक 5 महीने तक चली, जिसमें लाखों लोग राहुल गांधी के साथ पदयात्रा में शामिल हुए थे। इस बार 14 जनवरी से राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा – 2 मणिपुर से शुरू हो रही है। यह यात्रा 20 मार्च को मुंबई में समाप्त होगी। कुल 6700 किलोमीटर की दूरी तय करेगी। यात्रा देश के 15 राज्यों में 110 जिले से होकर गुजरेगी।
भारत जोड़ो न्याय यात्रा का उद्देश्य भाजपा की केंद्र सरकार द्वारा देश भर में फैलाए जा रहे नफरत और देश में बढ़ती सांप्रदायिकता के खिलाफ, महंगाई, बेरोजगारी के विरोध में लोगों को जागरुक करना है। यात्रा देश के मणिपुर राज्य से शुरू हो रही है, जो पिछले 9 महीने से सुलग रहा है।
अय्यूब खान ने बताया कि भारत जोड़ो यात्रा के पहले चरण में देश के दक्षिण से उत्तर जिला कन्याकुमारी से भारत के 6 राज्यों से होते हुए कश्मीर में समाप्त हुई थी। उस यात्रा में भी वे शामिल हुए थे। इस बार भी वे भारत जोड़ो न्याय यात्रा में शामिल होने इंफाल पहुंच गए हैं। अय्यूब ने कहा कि देश के नेता राहुल गांधी के साथ लाखों लोग खड़े हैं। यात्रा में शामिल होने के लिये छत्तीसगढ़ के दुर्ग डिस्ट्रिक्ट से अय्यूब खान, इमरान अंसारी प्रदेश सचिव सोशल मीडिया विभाग छत्तीसगढ़, रवि दुबे, पार्षद अनवर हुसैन, पुरुषोत्तम सोनवानी, जितेंद्र शर्मा, रवि राजपूत भी पहुंचे है।
THE CG NEWS | Online hindi news in chhattisgarh Online hindi news portal
