द सीजी न्यूज
ऐसी खबर मिल रही है कि मॉस्को जा रहा भारतीय प्लेन रविवार को अफगानिस्तान में क्रैश हो गया है। ये अफगानिस्तान के रास्ते रूस जा रहा था। पाकिस्तानी मीडिया हाउस के मुताबिक हादसा अफगानिस्तान के बदख्शां प्रांत में हुआ है।
बदख्शां प्रांत के पुलिस कमांड ने बताया कि प्लेन कल रात राडार से गायब हो गया था। इसके बाद ये जिबाक जिले के पर्वतीय इलाके में क्रैश हो गया। प्लेन में कितने पैसेंजर सवार थे इसकी जानकारी फिलहाल सामने नहीं आई है।
बदख्शां के सूचना विभाग के प्रवक्ता जबीहुल्लाह अमीरी ने टोलो न्यूज को बताया कि घटना की जांच के लिए एक टीम को इलाके में भेजा गया है।
THE CG NEWS | Online hindi news in chhattisgarh Online hindi news portal
