द सीजी न्यूज
रायपुर। लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर छत्तीसगढ़ कांग्रेस कमेटी में लगातार बैठकें हो रही है। आज कांग्रेस पार्टी ने चुनाव के लिए वार रूम बनाते हुए पदाधिकारियों का गठन किया है।
प्रभारी महामंत्री मलकीत सिंह गैंदू ने बताया कि लोकसभा चुनाव 2024 को ध्यान में रखते हुए छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष दीपक बैज के आदेशानुसार प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय, राजीव भवन में चुनाव वार रूम का गठन किया जा रहा है। वार रूम का चेयरमैन शैलेष नितिन त्रिवेदी को बनाया गया है। उनके अलावा घनश्याम राजू तिवारी और प्रवीण साहू को-चेयरमैन बनाए गए हैं।
THE CG NEWS | Online hindi news in chhattisgarh Online hindi news portal

