द सीजी न्यूज
अफगानिस्तान में एक विमान दुर्घटनाग्रस्त हुआ है। अफगान मीडिया ने पहले दावा था कि यह भारतीय विमान था, जो रूस की राजधानी मॉस्को जा रहा था। भारत ने अभी तक किसी विमान के दुर्घटनाग्रस्त होने की पुष्टि नहीं की है। यह विमान उत्तर पूर्वी अफगानिस्तान के बदख्शां प्रांत में क्रैश हुआ है।
भारत के मिनिस्ट्री ऑफ सिविल एविएशन ने बताया कि अफगानिस्तान में अभी जो दुर्भाग्यपूर्ण विमान दुर्घटना हुई है, वह न तो भारतीय शेड्यूल विमान है और न ही नॉन शेड्यूल (एनएसओपी)/चार्टर विमान है। यह मोरक्को में पंजीकृत छोटा विमान है। अधिक जानकारी की प्रतीक्षा है। इससे यह तो साफ हो गया है कि अफगानिस्तान में कोई भारतीय विमान हादसे का शिकार नहीं हुआ है।
बदख्शां प्रांत के प्रांतीय सूचना विभाग के प्रमुख जबीहुल्लाह अमीरी ने कहा, “विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया है लेकिन स्थान अभी तक ज्ञात नहीं है। हमने टीमें भेजी हैं लेकिन वे अभी तक नहीं पहुंची हैं।” उन्होंने कहा, “हमें सुबह स्थानीय लोगों ने सूचित किया।” यह प्रांत हिंदू कुश पर्वत श्रृंखला में स्थित है, जहां अफगानिस्तान का सबसे ऊंचे पर्वत माउंट नोशाक स्थित है। माउंट नोशाक की ऊंचाई समुद्र तल से 7,492 मीटर (24,580 फीट) है।
THE CG NEWS | Online hindi news in chhattisgarh Online hindi news portal
