Breaking News

कलेक्टर ने किया नए हाईजेनिक फिश मार्केट का निरीक्षण : इंदिरा मार्केट का मछली बाजार शिफ्ट करने कहा

  • नए मार्केट में है पार्किंग की पर्याप्त सुविधा

द सीजी न्यूज

दुर्ग / कलेक्टर ऋचा प्रकाश चौधरी ने आज नवीन हाईजेनिक थोक एवं खुदरा मछली बाजार का निरीक्षण किया। वर्तमान में हाईजेनिक मार्केट (मछली बाजार) थोक व खुदरा मछली बाजार के भवन का उपयोग नहीं हो रहा है। निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने उपसंचालक मत्स्य सीमा चंद्रवंशी को थोक व खुदरा मछली बाजार के संचालन के लिए इंदिरा मार्केट के मछली विक्रेताओं से सम्पर्क कर नए हाईजेनिक मार्केट (मछली बाजार) में दुकानें लगाने के लिए निर्देशित किया, ताकि अनुपयोगी भवन का उपयोग किया जा सके।

उपसंचालक मत्स्य ने बताया कि राष्ट्रीय मात्स्यिकी विकास बोर्ड हैदराबाद की स्वीकृति के अनुसार विभागीय मत्स्य बीज प्रक्षेत्र-दुर्ग की शासकीय भूमि पर प्रबंध संचालक मत्स्य महासंघ-रायपुर द्वारा हाईजेनिक मार्केट निर्मित किया गया है। यहां 16 थोक दुकानें और 28 खुदरा दुकानें बनाए गए हैं। हाईजेनिक फिश मार्केट खुले वातावरण में स्थित है और यहां पार्किंग की बेहतर सुविधा है। परिसर में बर्फ संयंत्र सह (शीत गृह) कोल्ड स्टोरेज (दैनिक क्षमता-12 मी.टन) भी है, जिससे निर्मित बर्फ का उपयोग कर मछलियों को अधिकतम समय तक ताजा रखा जा सकता है। मछली खाने वाले आम उपभोक्ताओं को ताजी व स्वस्थ मछली उपलब्ध हो सकेगी।

Check Also

रिमझिम सावन मेला 21-22 अगस्त को : महिलाओं के लिए होंगे मनोरंजक गेम्स

स्व-सहायता समूहों एवं महिलाओं के उत्पादों की प्रदर्शनी के लिए लगेंगे 30 स्टॉल THE CG …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!