Breaking News

लोकसभा चुनाव में बूथ स्तर पर भाजपा का झूठ उजागर करेंगे कांग्रेसी : बैठक में कांग्रेस प्रत्याशी राजेंद्र साहू को जिताने का संकल्प

द सीजी न्यूज

दुर्ग शहर जिला कांग्रेस कमेटी की बैठक में आगामी लोकसभा चुनाव में विजय हासिल करने के लिए रणनीति तय की गई। बूथ स्तर पर जाकर  भाजपा के झूठ को उजागर करने और कांग्रेस की नीतियों की जानकारी देने विस्तार से चर्चा की गई। शहर जिला कांग्रेस कमेटी के सभी सदस्यों को अलग-अलग जिम्मेदारी सौंपकर चुनावी जीत का संकल्प दोहराया गया।

दुर्ग शहर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष गया पटेल ने स्वागत भाषण में कांग्रेसजनों को एकजुटता के साथ भाजपा के फैलाए झूठ का पर्दाफाश करने के लिए तैयार रहने कहा। वरिष्ठ कांग्रेस नेता अरुण वोरा ने कहा कि हमें बूथ स्तर पर लोगों के बीच जाना होगा और भारतीय जनता पार्टी द्वारा की गई वादा खिलाफी को बताना होगा। वोरा ने कहा कि कांग्रेस के लिए एक-एक सीट कीमती है। दुर्ग की सीट हमें जीतना है। दुर्ग लोकसभा के कांग्रेस प्रत्याशी राजेंद्र साहू सहज-सरल व्यक्तित्व के धनी हैं और सदैव लोगों के बीच उपस्थित रहकर उनके दुख-सुख में साथ देते हैं। दुर्ग लोकसभा चुनाव जीतकर हमें अपने नेता राहुल गांधी को प्रधानमंत्री के रूप में देश की बागडोर सौपनी है। राहुल गांधी की स्पष्ट और पारदर्शी विचारधारा है, जिसमें सभी वर्गों को एक साथ लेकर चलने की सोच है।

लोकसभा प्रत्याशी राजेंद्र साहू ने कहा कि हमें वोट मांगने की शुरुआत अपने घर और परिवार से करना है। अपने माता बहनों को प्रेरित करना है। पिछले 10 वर्षों में भारत हर मामले में पिछड़ा है। केवल कुछ पूंजीपति ही इस देश का अधिकतम पैसा अपने पास रखे हैं। पिछले 70 साल में देश के निर्माण में कांग्रेस ने अपना बहुमूल्य योगदान दिया है। हमें इसी परंपरा को आगे बढ़ाते हुए कांग्रेस की जीत सुनिश्चुत करना है। आभार प्रदर्शन मदरसा बोर्ड अध्यक्ष अलताफ अहमद ने किया।

बैठक में आरएन वर्मा, कमल नारायण रुंगटा, महेंद्र सक्सेरिया, सुशील भारद्वाज, संदीप वोरा, मोहित वालदे, विमल यादव, बृजमोहन तिवारी, सैयद अनीस रजा, दुष्यंत देवांगन, हेमा साहू निकिता मिलिंद दीपक सिंह ज्ञानेश्वर बांगडे परमजीत सिंह भुई, अनूप वर्मा राहुल अग्रवाल बसंत खिलाड़ी जगमोहन ढीमर गणेश सोनी रतन निषाद हेमंत तिवारी जितेद्र तिवारी राजू भाटिया अजय कुमार गुप्ता प्रीतम देशमुख छाया चौधरी मीना पॉल मोहनलाल फिरोज खान ज्ञानेंद्र देवांगन भूपेंद्र सिंह सनी साहू उज्जवल सरस सत्यवती वर्मा एनी पीटर अनिल केसरवानी दिनेश पटेल अशोक मेहरा बृजलाल पटेल लिखन साहू शिशिरकांत कसार पप्पू श्रीवास्तव शिवाकांत तिवारी अनूप पाटिल पाशी अली फतेह सिंह भाटिया यश बाकलीवाल वरुण केवलतानी रुपेश शर्मा दिनेश साहू पीयूष गुणधने प्रियम पीयूष अमोल दीपांशु भावेश गणेश प्रताप सिंह प्रतीक कुमार अमन टंडन आकाश यादव कृष्ण यादव समय लाल साहू रमेश शर्मा हितेश सेन नंदकिशोर शर्मा,भूपेंद्र सेन सुनीता बाग ललित ढीमर राकेश साहू राकेश ठाकुर राकेश यादव प्रदीप सूर्यवंशी संजय दिल्लीवार रमेश कुमार दिल्लीवार विजय साहू केशव साहू रमीज़ रजा, राहुल शर्मा, गोल्डी ,राज देवांगन राहुल यादव सोनू साहू अली असगर भरत दास मानिकपुरी बेनूराम साहू राकेश सिंह निखिल खिचरिया राजा विक्रम बघेल राजू कुमार वर्मा भीमा चौहान सुरेश जंघेल मनीष यादव हरीश साहू कृष्णा देवांगन देवसेना प्रेमलता साहू माहेश्वरी ठाकुर निर्मला साहू खिलेश्वरी देवांगन प्रीति साहू सोनू साहू चिराग शर्मा उपस्थित थे।

Check Also

फर्जीवाड़ा : बिक चुकी जमीन का नामांतरण कराने के बाद दोबारा बेचा : कलेक्टर से शिकायत, जांच की मांग

THE CG NEWS दुर्ग। शहर में जमीन के नाम पर फर्जीवाड़े का बड़ा खेल किया …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!