Breaking News

पीएससी की प्रारंभिक परीक्षा 2023 के परिणाम घोषित : यूपीएससी की तर्ज पर अभ्यर्थियों के वर्गवार व उप वर्गवार कटऑफ नंबर जारी

द सीजी न्यूज

रायपुर। छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग द्वारा संघ लोक सेवा आयोग की तर्ज पर इस बार प्रारंभिक परीक्षा के परिणाम जारी किए गए हैं। मुख्य परीक्षा हेतु अर्हता प्राप्त करने वाले अभ्यर्थियों के अनुक्रमांक और नाम के साथ ही वर्गवार और उपवर्गवार कटऑफ नंबर भी घोषित किए गए हैं। आयोग द्वारा जारी परिणाम में मुख्य परीक्षा हेतु कुल 3597 अभ्यर्थियों ने अर्हता प्राप्त की है।
छत्तीसगढ़ राज्य लोक सेवा आयोग द्वारा 17 सेवाओं हेतु कुल 242 पद विज्ञापित किए गए थे। इसके लिए 1 लाख 58 हजार 211 अभ्यर्थियों ने ऑनलाइन आवेदन प्रस्तुत किए थे। चयन प्रक्रिया के पहले चरण के रूप में राज्य सेवा प्रारंभिक परीक्षा-2023 का आयोजन 11 फरवरी 2024 को किया गया था। छत्तीसगढ़ राज्य के युवाओं द्वारा लंबे समय से राज्य सेवा प्रारंभिक परीक्षा के परिणामों के साथ वर्ग और उपवर्गवार कटऑफ अंक जारी किए जाने की मांग की जाती रही है। छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग द्वारा युवा प्रतिभागियों की मांग के अनुरूप इस बार प्रारंभिक परीक्षा के परिणाम साथ कट-ऑफ अंक भी जारी किए गए हैं।
प्रारंभिक परीक्षा के परिणाम और वर्गवार तथा उपवर्गवार कटऑफ नंबर आदि की जानकारी के लिए छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग की वेबसाईटhttps://www.psc.cg.gov.in/  पर लॉगिन किया जा सकता है।

पीएससी की प्रारंभिक परीक्षा 2023 के परिणाम घोषित-पीडीएफ फाइल

Check Also

गोडसे के चेले देशभक्तों पर आरोप लगा रहे, वोट चोरी के विरोध में जनसैलाब को नहीं रोक पाएगी कोई भी तानाशाह ताकत : ठाकुर

एआईसीसी आब्जर्वर राजेश ठाकुर बोले – चोरों के सरदार की भाषा बता रही है कि …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!