Breaking News

लोकसभा चुनाव 2024 : कलेक्टर-एसपी ने किया शहर के विभिन्न क्षेत्रों का निरीक्षण

  • बीआईटी में बीएलओ के प्रशिक्षण में शामिल हुई कलेक्टर ऋचा प्रकाश चौधरी, आगामी लोकसभा निर्वाचन हेतु दिए आवश्यक दिशा-निर्देश
  • कलेक्टर व एसपी ने शंकराचार्य मतगणना केंद्र का लिया जायजा
  • कुम्हारी स्थित डिस्टिलरीज प्लांट पहुंचकर मंदिरा के उत्पादन, बॉटलिंग एवं प्रदाय व्यवस्था का  किया अवलोकन

द सीजी न्यूज

दुर्ग/ कलेक्टर ऋचा प्रकाश चौधरी आज आगामी लोकसभा निर्वाचन हेतु बीएलओ के प्रशिक्षण में शामिल हुई। एआरओ हरवंश मिरी की अध्यक्षता में यह प्रशिक्षण बीआईटी दुर्ग में सम्पन्न हुआ। कलेक्टर ने इस मौके पर बूथ लेवल ऑफिसर्स से चर्चा की। चर्चा के दौरान उन्होंने कहा कि विधानसभा क्षेत्र में कोई भी दिव्यांग, थर्ड जेण्डर व सीनियर सिटीजन (85 वर्ष से अधिक) मतदाता करने से वंचित न होने पाए। हर क्षेत्र से शत्-प्रतिशत मतदान कराना सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

कलेक्टर ने अधिकारियों को नगर निगम व स्कूलों के वालंटियर्स के सहयोग से सभी विधानसभा क्षेत्रों में इन वर्गों के लोगों का आकलन कर इनके लिए मतदान सुविधा की उपलब्धता सुनिश्चित कराने कहा। निर्वाचन ड्यूटी पर नियुक्त किए गए अधिकारी, कर्मचारियों को आपस से समन्वय बनाकर कार्य करने कहा।


उन्होंने कहा कि मतदान केंद्रों में पेयजल, शौचालय, बिजली, व्हील चेयर व छायादार विश्राम स्थल की व्यवस्था हो, जहां पर बुजुर्ग, बीमार, मतदाताओं के साथ आए छोटे बच्चें और गर्भवती महिलाएं विश्राम कर सके। केंद्रों में एएनएम और वालिंटियर भी रहेंगे।

शंकराचार्य विश्वविद्यालय पंहुचकर मतगणना केंद्र का लिया जायजा

आगामी लोकसभा चुनाव को ध्यान में रखते हुए कलेक्टर ऋचा प्रकाश चौधरी व एसपी जितेंद्र शुक्ला ने अधिकारियों के साथ आज मतगणना केंद्र शंकराचार्य इंजीनियरिंग कॉलेज दुर्ग का निरीक्षण किया। इस दौरान कलेक्टर ने मतगणना केंद्र की संपूर्ण तैयारियों का जायजा लिया। साथ ही मतगणना केंद्र व स्ट्रांग रूम का अवलोकन किया। उन्होंने मतगणना के दौरान आवश्यक तैयारियों और सुरक्षा व्यवस्था संबंधित जानकारी ली। उन्होंने मीडिया बॉक्स को मतगणना केंद्र के और पास बनाने कहा ताकि जनता तक समय में मतगणना संबंधित जानकारी पंहुच सके। उपनिर्वाचन अधिकारी बजरंग दुबे ने सभी तैयारियों के बारे मे कलेक्टर को विस्तार से बताया और शांतिपूर्ण कार्य निष्पादन का आश्वासन भी दिया। इस दौरान जिला पंचायत सीईओ अश्वनी कुमार देवांगन, आयुक्त नगर निगम भिलाई देवेश ध्रुव, एसडीएम दुर्ग मुकेश रावटे व अन्य अधिकारीगण मौजूद रहे।

छत्तीसगढ़ डिस्टिलरीज प्राइवेट लिमिटेड का किया निरीक्षण

कलेक्टर ऋचा प्रकाश चौधरी एवं पुलिस अधीक्षक जितेंद्र शुक्ला ने 22 मार्च को खपरी कुम्हारी स्थित छत्तीसगढ़ डिस्टिलरीज प्राइवेट लिमिटेड के निरीक्षण के लिए पहुंचे। कलेक्टर ने वहाँ मंदिरा के उत्पादन, बॉटलिंग व प्रदाय व्यवस्था का निरीक्षण किया और वहाँ तैनात आबकारी अधिकारियों से पूरी जानकारी ली। आदर्श आचार संहिता की अवधि में आसवनी में सतर्कता और मुस्तैदी से कार्य करने हेतु निर्देशित किया। आसवनी में सुरक्षा व निगरानी हेतु सशस्त्र बल की तैनाती की गई है। निरीक्षण के दौरान आयुक्त नगर निगम भिलाई देवेश ध्रुव, सहायक आयुक्त आबकारी राजेश जायसवाल, छत्तीसगढ़ डिस्टिलरीज के नोडल अधिकारी सहायक आयुक्त आबकारी यदुनंदन राठौर व अन्य अधिकारीगण उपस्थित रहें।

कलेक्टर और एसपी ने हथखोज में निर्माणाधीन ट्रांसपोर्ट नगर भी देखा

निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ऋचा प्रकाश चौधरी और पुलिस अधीक्षक जितेंद्र शुक्ला ने हथखोज भिलाई स्थित ट्रांसपोर्ट नगर का निर्माण कार्य भी देखा। दो फेज में बन रहे ट्रांसपोर्ट नगर से जिले के वाहन व ट्रांसपोर्ट व्यापारियों को राहत मिलेगी। कलेक्टर ने परिसर में बन रहे पार्किंग और कॉम्प्लेक्स में पेयजल, जल निकासी एवं शौचालय की व्यवस्था करने कहा। अधिकारियों ने बताया कि निर्माण कार्य अक्टूबर माह तक पूरा हो जाएगा। योजनानुरूप बारिश के समय न होने वाले कार्याे को 15 जून से पूर्व व शेष कार्यों को अक्टूबर माह तक पूर्ण कर लिया जाएगा।

 

Check Also

रिमझिम सावन मेला 21-22 अगस्त को : महिलाओं के लिए होंगे मनोरंजक गेम्स

स्व-सहायता समूहों एवं महिलाओं के उत्पादों की प्रदर्शनी के लिए लगेंगे 30 स्टॉल THE CG …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!