Breaking News

भिलाई : चौक पर खड़ी कार में लगी आग : चंद मिनटों में जलकर खाक

द सीजी न्यूज

रविवार को दोपहर करीब 12 बजे डीपीएस चौक पर रोड के किनारे खड़ी कार में आग लग गई। फायर दल ने मौके पर पहुंचकर आग को बुझाया,  लेकिन तब तक कार पूरी तरह जलकर खाक हो चुकी थी। ट्रैफिक पुलिस ने चौक से होकर आवाजाही कर रहे लोगों और वहां लगी भीड़ को नियंत्रित किया।  

पुलिस के अनुसार रविवार को दोपहर 12 बजे डीपीएस चौक रिसाली पर प्रगति नगर सड़क-2 निवासी विजय चतुरदानी अपनी कार क्रमांक सीजी 07- BY- 8819 से भिलाई गए थे। दोपहर को घर लौटते समय डीपीएस चौक पहुंचे। इसी दौरान कार गर्म होकर बंद हो गई। उन्होंने गाड़ी को किनारे खड़ा कर देखा तो बैटरी से धुंआ निकल रहा था। थोड़ी ही देर में आग लग गई। चौक पर तैनात ट्रैफिक पुलिस ने फायर ब्रिगेड को सूचना दी। आग बुझाए जाने तक कार पूरी तरह जल कर खाक हो गई।

Check Also

जश्ने ईद मिलादुन्नबी : आज नेअमते उज़्मा कॉन्फ्रेंस, 26 को शान से निकलेगा जुलूसे मोहम्मदी 

THR CG NEWS जिनके आने से रौशन हुए दो जहां,  उनके कदमों की बरकत पर …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!