Breaking News

भाजपा के प्रत्येक कार्यकर्ता 30 मार्च को लगाएंगे अपने घरों में कमल का झंडा, लोकसभा क्षेत्र के 34 मंडलों में 28 को मंडल स्तरीय बैठकें होगी

द सीजी न्यूज

विधानसभा स्तरीय बैठकों और कार्यकर्ता सम्मेलन के दौर के सफलतापूर्वक समापन के बाद भाजपा के केंद्रीय नेतृत्व ने अब दूसरे बड़े मिशन में जाने के निर्देश दिए हैं। लोकसभा चुनाव की लड़ाई को बूथ स्तर तक पहुंचाने और प्रत्येक बूथ में 370 वोट बढ़ाने के लक्ष्य को ध्यान में रखकर कार्यकर्ताओं को घर-घर तक पहुंचाने 14 सूत्रीय कार्यक्रम तय किया गया है। इसके तहत समूचे दुर्ग लोकसभा क्षेत्र के सभी 34 मंडलों में 28 मार्च को एक साथ अलग-अलग स्थानों पर मंडल स्तरीय बैठक होगी। 30 मार्च को भारतीय जनता पार्टी के प्रत्येक कार्यकर्ता जिसमें सांसद से लेकर विधायक,पार्षद, जनप्रतिनिधि पदाधिकारी, कार्यकर्ता सहित बीजेपी के शुभचिंतक अपने-अपने अपने घरों में भाजपा का कमल का झंडा लगाएंगे। केंद्र में तीसरी बार नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सरकार बनाने का संकल्प लिया जाएगा।

होली त्योहार समाप्त होते ही कार्यकर्ता लोकसभा चुनाव की तैयारी में युद्ध स्तर पर जुटेंगे। इसके लिए पार्टी ने सभी 34 मंडलों में बैठक लेने भाजपा संगठन के पदाधिकारियों के अलावा अन्य वरिष्ठ नेताओं को बैठक प्रभारी बनाया है। मंडलों में जाकर बैठक लेकर पार्टी के केंद्रीय नेतृत्व द्वारा तय किए गए 14 बिंदु कार्यक्रम से अवगत कराया जाएगा। लाभर्थियों को सूचीबद्ध कर उनके घरों तक जाने और उनसे घरों में पीएम नरेंद्र मोदी के स्टीकर चस्पा करेंगे। 

Check Also

गोडसे के चेले देशभक्तों पर आरोप लगा रहे, वोट चोरी के विरोध में जनसैलाब को नहीं रोक पाएगी कोई भी तानाशाह ताकत : ठाकुर

एआईसीसी आब्जर्वर राजेश ठाकुर बोले – चोरों के सरदार की भाषा बता रही है कि …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!