Breaking News

होली के दिन बड़ी वारदात : कुल्हाड़ी के वार से तीन लोगों की हत्या : मची सनसनी

  • होली के जश्न के बीच तीन लोगों की वीभत्स तरीके से हत्या कर दी गई
  • हत्या की खबर के बाद इलाके में मची सनसनी 

द सीजी न्यूज

बीजापुर। बीजापुर से होली के दिन बड़ी घटना की खबर आ रही है। होली के जश्न के बीच तीन लोगों की वीभत्स तरीके से हत्या कर दी गई। घटना बासागुड़ा कैम्प से 100 मीटर की दूरी पर हुई है। हत्या की खबर के बाद इलाके में सनसनी मच गई। घटना में दो लोगों की मौके पर ही मौत की खबर है। जबकि तीसरे ने अस्पताल में दम तोड़ा है।

घटना के बाद बासागुड़ा थाना क्षेत्र की पुलिस मामले की जांच में जुटी है। अभी तक ये पता नहीं चला है कि ये नक्सली घटना है या फिर विवाद की कुछ और वजह है। जानकारों का कहना है कि तीनों पर हमला कुल्हाडी़ से किया गया है। बीजापुर के पुलिस अधीक्षक जितेंद्र यादव ने कहा है कि मामले की जांच चल रही है। जांच के बाद विस्तृत जानकारी दी जाएगी।

बासागुड़ा थाना क्षेत्र का ये पूरा मामला है। दिनदहाड़े बासागुड़ा में नदी पार बस्ती में अज्ञात लोगों ने ग्रामीणों पर हमला किया है। हमले में 2 की मौत मौके पर ही हो गई थी, जबकि एक की हालत गंभीर थी। पुलिस के मुताबिक चन्द्रीया मोडियम और अशोक भंडारी की मौके पर मौत हुई, जबकि घायल कारम रमेश की इलाज के दौरान मौत हो गई। 

Check Also

जश्ने ईद मिलादुन्नबी : आज नेअमते उज़्मा कॉन्फ्रेंस, 26 को शान से निकलेगा जुलूसे मोहम्मदी 

THR CG NEWS जिनके आने से रौशन हुए दो जहां,  उनके कदमों की बरकत पर …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!