Breaking News

महतारी वंदन पर भारी पड़ेगी कांग्रेस की नारी न्याय गारंटी योजना : महिलाओं की बैठकों में मिल रहा है कांग्रेस प्रत्याशी राजेन्द्र साहू को समर्थन

द सीजी न्यूज

दुर्ग/ कांग्रेस के लोकसभा प्रत्याशी राजेन्द्र साहू के पक्ष में आज शहर जिला महिला कांग्रेस की अध्यक्ष कन्या ढीमर के नेतृत्व में ब्लाक अध्यक्ष भूमिका देशमुख ने वाम्बे आवास उरला वार्ड क्रमांक 58 व वार्ड नं. 1 गिरधारी नगर पानी टंकी के पास पंचशील नगर में मौजूद महिलाओं की बैठक आयोजित की। बैठक में राधिका राजेन्द्र साहू, किरण देशमुख, वीणा साहू, थामिन साहू, रत्ना नारमदेव, हेमा साहू, अश्वनी जागडे, वार्ड नं. 9 के पार्षद विजेद्र भारद्वाज, पूर्व पार्षद लिखन साहू व कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

बैठक में राधिका साहू ने कहा कांग्रेस पार्टी द्वारा महालक्ष्मी गारन्टी योजना लागू करने की घोषणा की गई है। कांग्रेस की सरकार बनने पर इस योजना के तहत प्रत्येक परिवार की महिलाओं को 8,333 रुपये प्रति माह मिलेंगे। यानी सालाना एक लाख रुपये महिलाओं के बैंक खाते में जमा किये जाएंगे। उपस्थित महिलाओं ने कांग्रेस  महालक्ष्मी गारंटी योजना को लेकर खुशी जताते हुए कांग्रेस को वोट देने की बात कही।

ब्लाक स्तरीय बैठक में वार्ड के नागरिकों व कार्यकर्ताओं की बैठक ली गई और आगामी 7 मई 2024 को लोकसभा चुनाव में कांग्रेस पार्टी को ज्यादा से ज्यादा वोट देने की रणनीति तय की गई। चुनाव प्रचार प्रसार की रूप रेखा बनाई गई। राहुल गांधी की पांचों न्याय गारंटी को बूथ स्तर पर जाकर हर घर तक पहुँचाने का संकल्प लिया गया। महिलाओं ने मोदी सरकार की नाकामी और विफलताओं को हर घर तक पहुँचाने का संकल्प लिया। इस दौरान पूर्व एल्डरमेन रत्ना नारमदेव व हेमा साहू ने सभी महिलाओं को योजनाओं की जानकारी दी।

वीणा साहू ने एकजुट होकर कांग्रेस प्रत्याशी राजेन्द्र साहू को पंजा निशान पर भारी मतों से जीत दिलाने की अपील की। शहर महिला कांग्रेस  अध्यक्ष कन्या ढीमर ने बैठक में कहा कि कांग्रेस की योजनाओं जैसे महालक्ष्मी गारंटी योजना के तहत सभी गरीब परिवार की ( एक महिला ) को सालाना 1 लाख रुपए की सहायता दी जाएगी। ब्लाक अध्यक्ष भूमिका देशमुख व शहर उपाध्यक्ष किरण देशमुख ने कहा कि कांग्रेस के पक्ष में महिलाएं वोट देगी और केंद्र में कांग्रेस सरकार बनाई जाएगी।

Check Also

गोडसे के चेले देशभक्तों पर आरोप लगा रहे, वोट चोरी के विरोध में जनसैलाब को नहीं रोक पाएगी कोई भी तानाशाह ताकत : ठाकुर

एआईसीसी आब्जर्वर राजेश ठाकुर बोले – चोरों के सरदार की भाषा बता रही है कि …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!