- कोको पाढ़ी ने वोरा निवास पहुंचकर वरिष्ठ कांग्रेस नेता अरुण वोरा से की मुलाकात
द सीजी न्यूज
दुर्ग लोकसभा चुनाव के लिए कुछ दिन शेष बचे हैं। इसी सिलसिले में बड़े कांग्रेस नेताओं का दुर्ग आगमन हो रहा है। आज भारतीय युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव व छत्तीसगढ़ युवा कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष कोको पाढ़ी ने दुर्ग में युवा कांग्रेसियों को चुनाव अभियान में सक्रिय भागीदारी निभाने कहा।
इससे पहले कोको पाढ़ी ने दुर्ग शहर पहुंचकर सबसे पहले वोरा निवास गए जहां उन्होंने वरिष्ठ कांग्रेस नेता अरुण वोरा से मुलाकात की और उनका कुशलक्षेम जानने के बाद उपस्थित सैकड़ों युवाओं से मुलाकात की। इस दौरान महापौर धीरज बाकलीवाल, राष्ट्रीय सचिव मोहम्मद शाहिद, प्रदेश महासचिव संदीप वोरा, ब्लॉक अध्यक्ष राजकुमार पाली, प्रदेश सचिव अनूप वर्मा, सनी साहू, सुशील भारद्वाज, गौरव उमरे, चिराग शर्मा, रमीज रजा, एजाज खान, राहुल गोस्वामी, पृथ्वी चंद्राकर, अमोल जैन, यश बाकलीवाल, सतीश रजक सहित युवा कांग्रेस के कार्यकर्ता उपस्थित थे।
THE CG NEWS | Online hindi news in chhattisgarh Online hindi news portal
