- देशहित में वोट देने जनता तैयार है – गजेंद्र यादव
द सीजी न्यूज
दुर्ग। भाजपा प्रत्याशी विजय बघेल के पक्ष में वोट देने विधायक गजेंद्र यादव ने दुर्ग शहर में जनसंपर्क किया। सुबह 10 बजे शहर के प्रतिष्ठित लंगूरवीर मंदिर में पूजा-पाठ कर जनसंपर्क की शुरूआत की गई। वार्ड 31, 32 व वार्ड 35 के विभिन्न गली-मोहल्ले में वोट की अपील की गई। बाजे-गाजे और झंडा, बैनर लेकर निकले भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ वोट मांगने निकले विधायक गजेंद्र यादव का आम जनता ने अभिवादन किया। लोगों ने देशहित में वोट देने की गारंटी दी।
विधायक गजेंद्र यादव ने कहा कि यह देश के भविष्य बनाने का चुनाव है। देश को सुरक्षित हाथों में सौंपने बीजेपी को वोट करें। अपने घर परिवार और रिश्तेदाओं को भी भाजपा के पक्ष में मतदान करने सभी से अपील करें। किसी के बहकावे में न आएं और सबका साथ सबका विकास करने वाली भाजपा पर भरोसा करें। कमल छाप पर बटन दबाकर भाजपा प्रत्याशी को विजयी बनाएं। गजेंद्र ने शनिचरी बाजार, सिद्धार्थ नगर, कालीमंदिर, सत्तीचौरा, गंजपारा, बांधातालाब पार, शिव नगर में नागरिकों से संवाद कर समर्थन मांगा।
विधायक गजेंद्र ने प्रचार के दौरान केन्द्र सरकार की जनकल्याणकारी योजना से लाभान्वित नागरिकों से भी बात की और मोदी को दोबारा प्रधानमंत्री बनाकर देश के विकास में भागीदारी देने की बात कही। जनसंपर्क के दौरान पार्षद कुलेश्वर साहू, गुलाब वर्मा, जयश्री राजपूत, गुड्डू यादव, महेश यादव, ऋषि यादव, जुगनू साहू, कृष्णा निर्मलकर, अतुल पहाड़े, आशुतोष यादव, अनिकेत, किशोर अहिरवार, महेश सार्वा, शेखर चंद्राकर, नवीन साहू, श्याम शर्मा, सम्भव जैन, राहुल साहू, अमित बंछोड़, मदन वड़ाई, रमेश श्रीवास्तव, मनोज शर्मा, राहुल सोनकर, बंटी चौहान, अनुपम मिश्रा, गणेश यादव, सहित समस्त कार्यकर्तागण व वार्ड के नागरिक उपस्थित रहे।
THE CG NEWS | Online hindi news in chhattisgarh Online hindi news portal
