Breaking News

पेट्रोल-डीजल का मूल्य कम करने का प्रयास और महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाना पहली प्राथमिकता रहेगी – राजेन्द्र साहू

द सीजी न्यूज

दुर्ग। चुनाव प्रचार के आखिरी दिन दुर्ग लोकसभा क्षेत्र के कांग्रेस पार्टी के उम्मीदवार राजेन्द्र साहू ने बेमेतरा विधानसभा क्षेत्र के कई गांवों में जनसंपर्क करते हुए सभा को संबोधित किया। इस दौरान उनके साथ बालोद विधानसभा क्षेत्र की विधायक संगीता सिन्हा, बेमेतरा विधानसभा क्षेत्र के पूर्व विधायक आशीष छाबड़ा, बेमेतरा जिला कांग्रेस कमेटी के पूर्व जिलाध्यक्ष अवनीश राघव, वर्तमान जिला अध्यक्ष बंसी पटेल, जिला पंचायत सदस्य शशिप्रभा गायकवाड मौजूद रहे।

बेमेतरा विधानसभा क्षेत्र में आने वाले ग्राम पंचायत परपोड़ा मोहभटा कोदवा देवरबीजा बैजलपुर तारालीम, निनवा, लेंजवारा सरदा कुसुमी में कांग्रेस प्रत्याशी राजेंद्र साहू ने धुंआधार प्रचार किया। उन्हें सभी ग्रामों पंचायतों के मतदाताओं का भरपूर जनसमर्थन मिल रहा है। ग्रामवासियों ने कहा कि मौजूदा सांसद व भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार विजय बघेल ने कभी हमारे ग्राम पंचायतों की सुध नहीं ली।

इस दौरान जनसभा में बालोद की विधायक संगीता सिन्हा ने कहा कि देश में महंगाई चरम सीमा पर है। आज दाल की कीमत एक सौ अस्सी रुपये है। सिलेंडर का भाव आसमान छू रहा है, जिस पर भारतीय जनता पार्टी की सरकार के मुखिया नरेन्द्र मोदी का कंट्रोल नहीं है। आज सोने का भाव पचहत्तर हजार रुपये प्रति तोला हो गया है, जो आम आदमी की पहुंच से काफी दूर है। केंद्र में कांग्रेस सरकार बनने पर मनरेगा के तहत मिल रही दो सौ तिरालिस रुपये मजदूरी की जगह चार सौ रुपये मजदूरी दी जाएगी। इससे मजदूरों में आत्मसम्मान की भावना जाग उठेगी।

महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए गरीब महिलाओं को सालाना एक लाख रुपये दिया जाएगा। इसलिए एक-एक मतदाता पंजा छाप पर बटन दबाकर कांग्रेस पार्टी को जिताएं और केंद्र में किसानों और मजदूरों की सरकार बनाए। दुर्ग लोकसभा क्षेत्र से कांग्रेस के प्रत्याशी राजेन्द्र साहू को पंजा छाप में दो नम्बर पर बटन दबाकर भारी भारी मतों से जिताएं।

बेमेतरा विधानसभा क्षेत्र के पूर्व विधायक आशीष छाबड़ा ने कहा कि राजेन्द्र साहू किसी परिचय के मोहताज नहीं है। उनका गृहग्राम बेरला ब्लॉक के अंतर्गत आने वाला  ग्राम पंचायत बोरिया है। हमको आज गर्व है कि दुर्ग लोकसभा क्षेत्र से लोकसभा का प्रत्याशी बेमेतरा जिले का मूल निवासी है। इस बार लोकसभा चुनाव में दो अलग अलग विचारधारा रखने वाली पार्टियों के बीच मुकाबला है। कांग्रेस पार्टी राष्ट्रपिता महात्मा गांधी पं जवाहर लाल नेहरू सरदार वल्लभ भाई पटेल डॉक्टर भीमराव अंबेडकर लालबहादुर शास्त्री इंदिरा गांधी और राजीव गांधी की विचारधारा वाली पार्टी है, जो संविधान का पालन करते हुए किसानों और मजदूरों के हित में कार्य करती है। दूसरी ओर भारतीय जनता पार्टी की विचारधारा संविधान बदलने और उद्योपतियों का कर्जा माफ करने वाली पार्टी है। नाथूराम गोडसे और वीर सावरकर के सिद्धांतों पर चलने वाली पार्टी है।

देश के हालात बद से बदतर हैं। मंहगाई दिन ब दिन बढ़ती जा रही है। खाद्य पदार्थों, रासायनिक खाद, पेट्रोल डीजल का दाम बढ़ते हुए आसमान छू रहा है। कांग्रेस पार्टी की सरकार अगर केंद्र में बनती है तो गरीब महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए  सालाना एक लाख रुपये देगी। सात मई को दुर्ग लोकसभा क्ष्रेत्र के युवा कर्मठ और जुझारू प्रत्याशी राजेन्द्र साहू को दो नम्बर पंजा छाप पर बटन दबाकर भारी मतों से जिताएं जो आम जनता की पीड़ा को संसद में उठा सकें। हम मिलजुलकर काम करेंगे और आपके हर सुख दुख में आपके साथ खड़े रहेंगें।

जनसभाओं को सम्बोधित करते हुए दुर्ग लोकसभा क्षेत्र के उम्मीदवार राजेन्द्र साहू ने कहा छत्तीसगढ़ की जनता ने 2018 के विधानसभा चुनाव में ऐतिहासिक फतह हासिल करते हुए कांग्रेस की सरकार बनाई थी। भूपेश बघेल की अगुवाई वाली सरकार ने अपने घोषणापत्र में जिन  योजनाओं को शामिल किया था, सबको पूरा किया। सरकार बनते ही किसानों का दस हजार करोड़ रुपये का कर्जा माफ किया। बेरोजगार युवकों को पच्चीस सौ रुपये बेरोजगारी भत्ता दिया और दो रुपये  प्रति किलो की दर से गोबर खरीदने वाला देश का पहला राज्य बना। पैंतीस मिलो का राशन देने वाला देश का पहला राज्य था, लेकिन जैसे ही भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनी कांग्रेस पार्टी द्वारा बनाई गई योजनाओं को रद्द कर दिया। आज पैंतीस किलो चावल के बदले पन्द्रह किलो चावल देने का फैसला किया है। गरीब मजदूरों के हक में डण्डा मारने वाली भारतीय जनता पार्टी की सरकार ने निशुल्क शिक्षा दे रही आत्मानंद स्कूलों में अब फीस ले रही है। बेरोजगार युवाओं को बेरोजगारी भत्ता देना बंद कर दिया।

जनसभाओं में डोमन साहू मनोज साहू महेंद्र साहू राजेश देवांगन कोमल साहू उमेन्द्र साहू बलराम साहू मनोहर साहू बोधन साहू प्रहलाद साहू गोकुल निषाद पंचराम कुर्रे सहित सैकड़ों की संख्या में ग्रामवासी मौजूद थे।

Check Also

गंगरेल के ठेमली द्वीप पर बसा रोमांच का नया संसार, शुरू हुआ आइलैंड कैंपसाइट

एडवेंचर, नेचर और कम्युनिटी टूरिज्म के संगम से पर्यटन को मिली नई दिशा विभिन्न राज्यों …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!