द सीजी न्यूज
पूर्व विधायक अरुण वोरा आज सुबह धर्मपत्नी मंजू वोरा सहित परिवारजनों के साथ मोहन नगर स्थित मतदान केंद्र पहुंचे और मतदान किया। इस दौरान उनके पुत्र प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सचिव संदीप वोरा, पार्षद संजय कोहले सहित अन्य कांग्रेसजन मौजूद रहे।
वोरा ने सभी नागरिकों से ज्यादा से ज्यादा मतदान करने की अपील की है। वोरा ने कहा कि आज लोकतंत्र का महापर्व है। लोकसभा चुनाव के तीसरे चरण में दुर्ग सहित समूचे देश के लोकसभा क्षेत्रों में आज मतदान किया जा रहा है। दुर्ग के नागरिकों ने इस महापर्व में हमेशा बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया है। इस बार के लोकसभा चुनाव में भी मतदान कर दुर्ग के मतदाता अपनी सक्रिय भागीदारी निभाएं।
THE CG NEWS | Online hindi news in chhattisgarh Online hindi news portal
