द सीजी न्यूज
दुर्ग। लोकसभा कांग्रेस प्रत्याशी राजेन्द्र साहू ने आज 7 मई मंगलवार को सुबह 11 बजे दुर्ग शहर के वार्ड क्रमांक 38 मिलपारा के मतदान केंद्र पर परिवार के सदस्यों के साथ पहुंचे और मतदान किया।
इससे पहले सुबह राजेंद्र साहू ने घर पर पूजा अर्चना की। इसके बाद अपनी माता जी का आशीर्वाद लिया। उनकी माता ने मिठाई खिलाकर आशीर्वाद दिया। इसके बाद सुबह 9 बजे नगर की देवी माँ चंडी मन्दिर पहुँचे, जहां उन्होंने चंडी मां को चुनरी चढ़ाकर पूजा अर्चना की। इसके बाद वे मतदान करने पहुंचे।
राजेंद्र साहू ने मतदान के बाद दुर्ग शहर, दुर्ग ग्रामीण, भिलाई नगर, वैशाली नगर, अहिवारा के बूथों में जाकर मतदान की जानकारी ली। इस दौरान कांग्रेस के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने राजेंद्र साहू का स्वागत करते हुए मतदान की जानकारी दी। कांग्रेस प्रत्याशी राजेन्द्र साहू ने आम मतदाताओं से ज्यादा से ज्यादा संख्या में वोट की अपील की है।
THE CG NEWS | Online hindi news in chhattisgarh Online hindi news portal



