Breaking News

सीएम साय ने की गौवंश अभ्यारण्य बनाने की घोषणा : उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने मुख्यमंत्री को दिया धन्यवाद

द सीजी न्यूज

रायपुर। छत्तीसगढ़ की सड़कों पर खुले में घूमने वाले गोवंशों की सुरक्षा और दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए साय सरकार प्रदेश में गौवंश अभ्यारण्य योजना ले कर आ रही है। सीएम विष्णु देव साय ने अधिकारियों को इस संदर्भ में कार्ययोजना बनाने के आवश्यक निर्देश दिए हैं।

मुख्यमंत्री विष्णु देव द्वारा गौवंश अभ्यारण्य बनाने की घोषणा पर उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने मुख्यमंत्री से मिलकर इसके लिए बधाई व धन्यवाद दिया। उपमुख्यमंत्री ने कहा कि विष्णुदेव सरकार गौवंशो की सुरक्षा, देखभाल और सड़कों पर घूमने वाले गौवंशो की सुरक्षा के लिए गौवंश अभ्यारण बनाएगी। इससे निश्चित ही सड़कों पर भूखे-प्यासे भटकने वाले गौवंशों को नियमित आहार, देखभाल और चिकित्सकीय सुविधा मिलेगी वरन दुर्घटनाओं पर भी लगाम लगेगी।

Check Also

भूपेश बोले – उफ्फ!! शर्मनाक साय जी!!!

THE CG NEWS रायपुर। सोशल मीडिया पर पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की पोस्ट पढ़िये – उफ्फ!! …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!