Breaking News

बिग ब्रेकिंग : राजकोट में भीषण हादसा, गेमजोन में आग लगने से 24 लोगों की मौत : लगातार बढ़ रहा है मौत का आंकड़ा

द सीजी न्यूज

राजकोट। गुजरात के राजकोट में टीआरपी गेम जोन में शनिवार शाम भीषण आग लग गई। रिपोर्ट में कहा गया है कि धुआं 3 किलोमीटर की दूरी से दिखाई दे रहा था। हादसे में पहले 20 लोगों की मौत होने की खबर मिली। बाद में 4 और लोगों की मौत की खबर आई। यानी अब तक 24 लोगों की मौत हो चुकी है।आग लगने के कारणों का अभी तक पता नहीं चल पाया है। मरने वालों की संख्या अभी भी बढ़ सकती है।

फायर ब्रिगेड अधिकारी ने बताया कि एक ढांचा ढह जाने के कारण उन्हें बचाव के काम में दिक्कत हो रही है। दमकल अधिकारी आईवी खेर ने बताया कि आग लगने का कारण अभी तक पता नहीं चला है। आग बुझाने के प्रयास जारी हैं। हमें आग बुझाने के अभियान में कठिनाई का सामना करना पड़ रहा है क्योंकि अस्थायी संरचना ढह गया है। हवा का वेग तेज है। कुछ रिपोर्ट्स के मुताबिक गेम जोन से 15 से 20 बच्चों को बचाया गया है।

राजकोट में कलावड रोड पर टीआरपी गेमजोन में आग लगने की घटना सामने आई। सयाजी होटल के पीछे टीआरपी गेमजोन में हुए हादसे में अब तक 24 लोगों की मौत हो चुकी है। कफन कम पड़ने पर लाशों को लपेटने के लिए चादरें मांगनी पड़ीं। शव इस हद तक जल चुके हैं कि परिजन अपनों को पहचान भी नहीं पा रहे हैं। उनके डीएनए के बारे में जानकारी ली जा रही है। फिलहाल 13 से ज्यादा लोगों के शव राजकोट सिविल अस्पताल लाए जा चुके हैं। अभी भी ये संख्या बढ़ सकती है। घटना स्थल के साथ-साथ अस्पताल में भी दुखद दृश्य देखने को मिल रहा है। इस घटना में बच्चे भी शामिल हैं।

गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेन्द्र पटेल ने नगर निगम और प्रशासन को आग लगने की घटना में तत्काल बचाव और राहत कार्य चलाने के निर्देश दिए हैं। पूरी गेमिंग सुविधा के आग की चपेट में आने के बाद बच्चों सहित कई लोगों के फंसे होने की आशंका है। आग पर काबू पाने और बचाव अभियान शुरू करने के लिए फायर ब्रिगेड की चार गाड़ियां घटनास्थल पर पहुंचीं। आग पर काबू पाने और फंसे हुए लोगों को बचाने के प्रयास जारी हैं। आग लगने का कारण फिलहाल पता नहीं चला है। राजकोट के पुलिस आयुक्त राजू भार्गव ने कहा कि कई लोगों के अंदर फंसे होने की आशंका है और आग बुझने के बाद साफ पता लगाया जा सकेगा।

Check Also

औद्योगिक नीति 2024-30 से प्रदेश में निवेश और रोजगार को नई गति : अब तक मिले 8.23 लाख करोड़ रुपए के निवेश प्रस्ताव

मुख्यमंत्री स्टार्टअप व निपुण मिशन के लिए पांच वर्षों में 500 करोड़ रुपए का प्रावधान, …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!