Breaking News

विधायक गजेंद्र यादव ने दिये सख्त निर्देश – इंटकवेल में कचरा न फंसे, अधिकारी करें समस्या का ठोस समाधान : अधूरे नाला डायवर्सन का काम जल्द पूरा करने के निर्देश भी दिये

  • बरसात में पेयजल आपूर्ति में नहीं होगी परेशानी  इंटकवेल में कचरा रोकने होगा समुचित समाधान

द सीजी न्यूज

दुर्ग। शिवनाथ नदी इंटकवेल में कचरा फंसने से रोकने जाली लगाई जाएगी, जिससे बरसात के सीजन में पेयजल की सप्लाई में रुकावट न आने पाए। विधायक गजेंद्र यादव ने आज निगम अफसरों के साथ शिवनाथ नदी किनारे जलकुम्भी से पटे एरिया का निरीक्षण कर समस्या का निराकरण करने निर्देश दिए। उन्होंने अधिकारियो को नाला डायवर्सन कार्य में तेजी लाने और नाले से जलकुम्भी निकालने आधुनिक संसाधनों का उपयोग करने कहा।

विधायक गजेंद्र यादव ने दुर्ग- भिलाई निगम के लिए बने इंटकवेल के पीछे जलकुम्भी से पटे हुए पुलगांव नाला का निरीक्षण किया। जलकुम्भी को हटाने के कार्य की जानकारी ली। नाले में जमा जलकुंभी का कचरा बरसाती पानी के साथ बहकर पंपहाउस में न फंसे, इसके लिए जाली लगाने और आधुनिक मशीन का उपयोग कर नाला से जलकुम्भी निकालने के निर्देश भी दिए। विधायक ने नाला सफाई कार्य में तेजी लाने और गंभीरता से कार्य पूरा करने कहा ताकि बारिश में नागरिकों को परेशानी न हो।

स्वास्थ्य अधिकारी जावेद अली ने बताया कि शहर के सभी बड़े नालों से जलकुम्भी व झिल्ली, पन्नी का कचरा निकाला जा रहा है। इंटकवेल के साइफन में जलकुम्भी न फंसे, इसके लिए उपाय किये जा रहे हैं। निरीक्षण के दौरान पार्षद कुलेश्वर साहू, श्याम शर्मा, मनीष साहू, लक्ष्मीकांत दुबे, जुगनू साहू, रिंकू वर्मा, मोती साहू उपस्थित रहे।

Check Also

औद्योगिक नीति 2024-30 से प्रदेश में निवेश और रोजगार को नई गति : अब तक मिले 8.23 लाख करोड़ रुपए के निवेश प्रस्ताव

मुख्यमंत्री स्टार्टअप व निपुण मिशन के लिए पांच वर्षों में 500 करोड़ रुपए का प्रावधान, …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!