- विधायक ललित चंद्राकर का ग्रामवासियों ने धन्यवाद ज्ञापित किया …
द सीजी न्यूज
दुर्ग। विधायक ललित चंद्राकर के निर्देश पर लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग द्वारा दुर्ग विकासखंड के ग्राम थनौद में नए बोर खनन से पेयजल की समस्या दूर हो गई है। विधायक ललित चंद्राकर ने बताया कि भीषण गर्मी के चलते गांव में जलसंकट से ग्रामीण परेशान थे। जल स्तर काफी नीचे चले जाने से ग्रामीणों को पेयजल की समस्या हो रही थी।
लगातार पानी की समस्या से संबंधित शिकायत मिलने पर लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग को निर्देश दिये गए। जिन गांवों में पानी की ज्यादा समस्या हो रही थी, वहां नया बोर खनन करने के निर्देश दिये गए। जहां वाटर लेवल बहुत नीचे है, वहां टैंकर के माध्यम से पानी पहुंचाने कहा गया। पंप खराब होने पर तुरंत सुधार कार्य करने कहा गया। लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग द्वारा गांव में पेयजल की समुचित व्यवस्था की जा रही है। इसके तहत ग्राम थनौद में पेयजल स्त्रोत के सूख जाने पर विभाग द्वारा बोर खनन किया गया, जिससे पर्याप्त मात्रा में पानी मिल रहा है। ग्रामीणों को पानी उपलब्ध हो रहा है। थनौद में पेयजल की समस्या दूर होने से ग्रामीणों में हर्ष का माहौल है।
विधायक ललित चंद्राकर ने कहा कि क्षेत्र के विकास और जनता को मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराना हमारी पहली प्राथमिकता है। इस दिशा में छत्तीसगढ़ की विष्णु देव सरकार कार्य कर रही है। पीएचई के अभियंता उत्कर्ष पाण्डे ने बताया कि गर्मी के दिनों में वाटर लेवल नीचे चले जाने से पानी की समस्या को ध्यान में रखते हुए ज्यादा पानी की किल्लत वाले गांवों में क्षेत्रीय विधायक ललित चंद्राकर के निर्देशानुसार नए बोर खनन कर समस्या से निजात दिलाया जा रहा है।
समस्या से निजात दिलाने व बोर खनन हेतु मंडल अध्यक्ष गिरेश साहू, बूथ अध्यक्ष रघुनाथ देशमुख, टेक सिंह साहू, गिरधर निषाद, यामिनी हरमुख, नेमी दिल्लीवार बूथ संयोजक, सह संयोजक डा.राजेश्वर यादव, तारक सिन्हा, हर्ष गिल्हरे मानसिंग देशमुख मुंसी सावरा, हरीश गौतम, झम्मन सिन्हा, उमेंद सिन्हा, होल्कर सिन्हा, तुकाराम सिन्हा, राजू सिन्हा, हेमलाल सिन्हा, लक्की साहू, चंद्रकात सिन्हा व ग्रामीणजनों ने विधायक ललित चंद्राकर के प्रति धन्यवाद ज्ञापित किया है।
THE CG NEWS | Online hindi news in chhattisgarh Online hindi news portal
