द सीजी न्यूज
दुर्ग/ पोलसाय पारा मेंं सुमीत बाजार के संचालक द्वारा लगातार सड़क पर पानी बहाने से परेशान लोगों ने निगम आयुक्त लोकेश चन्द्राकर से शिकायत कर दी। निगम कमिश्नर के निर्देश पर अधिकारियों ने सुमीत बाजार परिसर का निरीक्षण किया। सुमीत बाजार परिसर के बाहर पानी की निकासी से आवागमन में बाधा होने की शिकायत मिलने पर नगर निगम द्वारा नोटिस जारी की गई।
नोटिस का असर न होने पर निगम अफसरों ने आज 2 हज़ार रुपये का जुर्माना वसूल किया। कार्रवाही के दौरान सहायक अभियंता गिरीश दीवान, राजस्व अधिकारी दुर्गेश गुप्ता, सहायक भवन अधिकारी विनोद मांझी, सफाई दरोगा सुरेश भारती के अलावा नगर निगम की टीम मौजूद रही।
THE CG NEWS | Online hindi news in chhattisgarh Online hindi news portal

