द सीजी न्यूज
दुर्ग / देश व प्रदेश के विभिन्न स्थानों पर लगातार हो रही अग्नि दुर्घटनाओं को ध्यान में रखते हुए पार्षद शिवेंद्र परिहार ने आज निगम आयुक्त लोकेश चन्द्राकर से मुलाकात की और शहर में अग्नि दुर्घटना से बचाव करने की व्यवस्था सुनिश्चित करने ज्ञापन पत्र दिए। उन्होंने नगर निगम दुर्ग की सीमा क्षेत्र में स्थित विभिन्न संस्थानों व्यवसायिक केन्द्रों, नर्सिंग होम, अस्पताल, होटल लॉज व बहुमंजिला व्यवसायिक व आवासीय भवनों में अग्निशमन सुरक्षा यंत्रो सहित अग्नि दुर्घटना से बचाव के सभी उपायों का ऑडिट करने की मांग भी की। शिवेंद्र परिहार ने इस विषय को गंभीरता से लेने का आग्रह कियाा ताकि, होने वाली दुर्घटनाओंं पर रोक लगाई जा सके। इससे जन धन की हानि रोकी जा सकेगी।
THE CG NEWS | Online hindi news in chhattisgarh Online hindi news portal
