Breaking News

अग्नि दुर्घटना के सुरक्षा उपायों का ऑडिट कराए नगर निगम : भाजपा पार्षद शिवेंद्र परिहार ने कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन

द सीजी न्यूज

दुर्ग / देश व प्रदेश के विभिन्न स्थानों पर लगातार हो रही अग्नि दुर्घटनाओं को ध्यान में रखते हुए पार्षद शिवेंद्र परिहार ने आज निगम आयुक्त लोकेश चन्द्राकर से मुलाकात की और शहर में अग्नि दुर्घटना से बचाव करने की व्यवस्था सुनिश्चित करने ज्ञापन पत्र दिए। उन्होंने नगर निगम दुर्ग की सीमा क्षेत्र में स्थित विभिन्न संस्थानों व्यवसायिक केन्द्रों, नर्सिंग होम, अस्पताल, होटल लॉज व बहुमंजिला व्यवसायिक व आवासीय भवनों में अग्निशमन सुरक्षा यंत्रो सहित अग्नि दुर्घटना से बचाव के सभी उपायों का ऑडिट करने की मांग भी की। शिवेंद्र परिहार ने इस विषय को गंभीरता से लेने का आग्रह कियाा ताकि, होने वाली दुर्घटनाओंं पर रोक लगाई जा सके। इससे जन धन की हानि रोकी जा सकेगी।

Check Also

भूपेश बोले – उफ्फ!! शर्मनाक साय जी!!!

THE CG NEWS रायपुर। सोशल मीडिया पर पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की पोस्ट पढ़िये – उफ्फ!! …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!