Breaking News

बेमेतरा ब्लास्ट पर पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने भाजपा सरकार से किया कड़ा सवाल : किसकी गारंटी और किसके सुशासन में गुनहगारों को संरक्षण : 48 घंटे बाद भी एफआईआर क्यों नहीं ???

द सीजी न्यूज

बेमेतरा जिले के बेरला ब्लॉक में स्थित बारूद फैक्ट्री में धमाके के बाद दर्जनों ग्रामीणों की मौत के बाद पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने साय सरकार पर निशाना साधा है। भूपेश ने सवाल किया है कि सत्ता के किस करीबी को बचाने का प्रयास किया जा रहा है। किसकी गारंटी और किसके सुशासन में घटना के 48 घंटे बाद भी FIR दर्ज नहीं की गई है ? सोशल मीडिया पर भूपेश बघेल के सवालों से साय सरकार घिर गई है।

भूपेश ने जांंच से पहले फैक्ट्री से विष्फोटक सामग्री को निकाले जाने पर भी सवाल किये हैं। भूपेश ने कहा है कि जांच में विष्फोटक सामग्री की कितनी मात्रा दर्ज की जाएगी ? घटना के दिन कितने मजदूर काम पर आए थे। कितने मजदूर लापता हैं। प्रशासन के आंकड़ों को ग्रामीणों ने नकार दिया है। भूपेश बघेल ने साय सरकार को घेरते हुए अंत में कहा है – सवालों के जवाब तो देने होंगे …

Check Also

गंगरेल के ठेमली द्वीप पर बसा रोमांच का नया संसार, शुरू हुआ आइलैंड कैंपसाइट

एडवेंचर, नेचर और कम्युनिटी टूरिज्म के संगम से पर्यटन को मिली नई दिशा विभिन्न राज्यों …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!