Breaking News

हजरत सैय्यद अब्दुल रहमान शाह काबुली दरगाह से 72 साल से बिखर रही मजहबी एकता, प्रेम और सद्भावना की खुशबू : आज परचमकुशाई के साथ सालाना उर्स पाक प्रोग्राम का हुआ आगाज : 29 मई से रहेगा सूफियाना माहौल

  • जमीं से मिलती है, न आसमां से मिलती है, करम की भीख़ तेरे आंस्ताने से मिलती है
  • निगम सभापति राजेश यादव ने कार्यक्रम स्थल पर तैयारियों का जायजा लिया, अफसरों को दिये निर्देश
  • हर साल मनाया जाता है एकता उत्सव

द सीजी न्यूज

द सीजी न्यूज

दुर्ग। हजरत बाबा सैयद अब्दुल रहमान शाह काबुली रहमतुल्लाह अलैह पुराना बस स्टैंड दुर्ग की प्रसिद्ध दरगाह में 72 वां उर्स मुबारक (एकता उत्सव) 29 मई से शुरू होगा। उर्स पाक की तैयारी उत्साह और लगन से सालाना उर्स पाक कमेटी द्वारा किया जा रहा है। इस प्रसिद्ध दरगाह में छत्तीसगढ़ ही नहीं, बल्कि अन्य प्रांतो के श्रद्धालुगण हजारों की तादाद में पहुंचकर अपनी मन्नतों व मुरादों की झोली भरते हैं। हर कौम व मजहब के लोग भव्य चादर संदल व झांकियों के साथ शिरकत करते हैं। अंचल के जनप्रतिनिधि गण, समाजसेवी व शहर की जनता इस एकता और सद्भावना की परंपरा में आपसी सहयोग, प्रेम भाईचारा व सदभावना से भागीदारी निभाकर कौमी एकता का संदेश देते हैं।

नगर निगम सभापति राजेश यादव ने आज उर्स पाक कमेटी के पदाधिकारियों के साथ कार्यक्रम स्थल पहुंचकर प्रकाश व्यवस्था, साफ सफाई आदि का जायजा लिया और अधिकारियों को निर्देश दिये।

हजरत बाबा सैयद अब्दुल रहमान शाह काबुली रहमतुल्लाह अलैह के 72 वें उर्स मुबारक ( एकता उत्सव) के मौके पर सालाना उर्स पाक कमेटी द्वारा बड़े पैमाने पर तैयारियां की जा रही है। चार दिवसीय उर्स पाक प्रोग्राम की व्यवस्थाओं को लेकर हर साल की तरह इस बार भी नगर निगम के सभापति राजेश यादव ने कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण किया। उन्होंने साफ सफाई, प्रकाश व्यवस्था सहित अन्य व्यवस्थाओं के लिए नगर निगम के अधिकारियों-कर्मचारियों को निर्देशित किया। स्थल निरीक्षण के दौरान सालाना उर्स पाक कमेटी के अध्यक्ष प्रकाश देशलहरा, रऊफ कुरैशी, रजब अली सदर दरगाह प्रबंध  समिति, बिरेंद्र भारद्वाज, शेख असलम, हुसैन खोखर, पाशी अली, असलम नथानी, इकरामुद्दीन कुरैशी आदि उपस्थित रहे। 

उर्स पाक कमेटी के जनरल सेक्रेटरी रऊफ कुरैशी ने बताया कि हर साल जिला प्रशासन, पुलिस प्रशासन, स्थानीय प्रशासन द्वारा वृहद स्तर पर इंतजाम किये जाते हैं। उर्स पाक कार्यक्रम में पिछले 52 वर्षों से प्रति वर्ष पटवारी दरबार छिंदवाड़ा मध्य प्रदेश द्वारा भव्य संदल निकालकर काबुली दरबार में हाजिरी पेश की जाती है। इसका नेतृत्व एमपी के पूर्व विधायक गंभीर सिंह चौधरी करते चले आ रहे हैं। सालाना उर्स पाक कमेटी निर्णायक मंडल द्वारा द्वारा प्रतिवर्ष संदल चादर झांकियॉ को विभिन्न समाजसेवियों की स्मृति स्वरूप नियमानुसार चयनित कर पुरस्कृत किया जाता है। हर साल की तरह इस वर्ष भी छत्तीसगढ़ के मशहूर आतिशबाज़ रजा फायर वर्क्स द्वारा 30 मई को रात्रि 9.30 बजे मनमोहक आतिशबाजी की जाएगी। सन 1952 से स्वर संगम साउंड सर्विस,जय दुर्गा लाइट डेकोरेशन व 20 वर्षों से चावला किराया भंडार सेवा देते आ रहे हैं।

कार्यक्रम के पहले दिन सालाना उर्स पाक कमेटी द्वारा स्व. पदाधिकारियों को श्रद्धांजलि अर्पित की जाती है। मंच की भव्यता के साथ चारों धर्म का प्रतीक और साज़-सजावट अजीम बेग बिलासपुर द्वारा विगत 15 वर्षों से किया जा रहा है। दुर्ग ट्रांसपोर्ट कंपनी, पायल ट्रेवल्स और प्रबंधन सहित अन्य कमेटी द्वारा आम लंगर व पेयजल की व्यवस्था की जाती है।

दरगाह में परचमकुशाई के साथ सालाना उर्स पाक का आगाज  

कार्यक्रम का आगाज 28 मई 2024 को मगरिब की नमाज के बाद दरगाह काबुली सरकार में परचम कुशाई ( झंडा रोहण )से प्रारंभ हो चुका है। 29 तारीख को शाही संदल जामा मस्जिद के पास से रात्रि 8 बजे निकाली जाएगी। शहर का गश्त करते हुए संदल शरीफ आस्ताने आलिया पहुंचेगी। यहां चादरपोशी की जाएगी। 

कव्वाली का जंगी मुकाबला 30 मई को रात्रि 10 बजे से आवेश जाहिद नाज़ा कव्वाल एंड पार्टी और इदरीश चिश्ती साबरी कव्वाल एंड पार्टी, 31 मई को अजीम नाजा कव्वाल एंड पार्टी का मुकाबला अनीस नवाब कव्वाल एंड पार्टी और 1 जून को मुराद आतिश कव्वाल एंड पार्टी का मुकाबला जुनैद सुल्तानी कव्वाल एंड पार्टी के साथ होगा। 2 जून को सुबह 8 बजे कुल शरीफ की फातिहा काबुली खानकाह में होगी।सालाना उर्स पाक कमेटी ने आम जनता से उर्स पाक कार्यक्रम में ज्यादा से ज्यादा सहयोग कर शहर की शालीन परंपरा को सफल बनाने की अपील की है।

Check Also

संधारण करने 58 लाख स्वीकृत … फिर भी मोहन नगर थाना बदहाल : मरम्मत न होना गंभीर लापरवाही : वोरा

THE CG NEWS दुर्ग। वरिष्ठ कांग्रेस नेता अरुण वोरा और पूर्व महापौर आरएन वर्मा ने …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!