Breaking News

विधायक ललित चंद्राकर ने झारखंड में किया धुआंधार प्रचार : जनसंपर्क और जनसभाओं में भाजपा प्रत्याशी सीता सोरेन के पक्ष में मतदान की अपील की

  • भाजपा के खिलाफ़ भ्रम फैला रहे हैं इंडिया गठबंधन के नेता – विधायक ललित चंद्राकर

द सीजी न्यूज

दुर्ग ग्रामीण विधायक ललित चंद्राकर ने झारखंड के दुमका लोकसभा क्षेत्र के सारठ विधानसभा क्षेत्र में पालाजोरी मंडल के ग्राम खेरवा, शिमला व पिंडरा में भाजपा प्रत्याशी सीता सोरेन.के पक्ष में जनसंपर्क किया। ललित चंद्राकर ने जनता का अभिवादन करते हुए 1 जून को कमल का बटन दबाकर भाजपा प्रत्याशी सीता सोरेन को आशीर्वाद देने का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि जगह-जगह अपनत्व भाव से हुए स्वागत, अभिनंदन से अभिभूत हूं। झारखंड की जनता का उत्साह और उमंग भाजपा की प्रचंड जीत का प्रतीक है।

विधायक ललित चंद्राकर ने कहा कि इंडिया गठबंधन के नेता कुर्सी के लिए भोली भाली जनता के बीच  भ्रामक प्रचार कर रहे है। इंडिया गठबंधन के नेता कह रहे हैं कि भाजपा केन्द्र की सत्ता में आई तो आरक्षण समाप्त कर दिया जाएगा, जो बिल्कुल तथ्यहीन है। संविधान बदलने का आरोप लगाने वाले कांग्रेस ने ही सबसे ज्यादा संविधान में संशोधन किया है।

विधायक ललित चंद्राकर ने कहा कि कांग्रेस और झामुमो समान विचारधारा की पार्टी है। लूटो और अपनी तिज़ोरी भरो, यही नीति कांग्रेस और झामुमो की है। यही कारण है कि दोनो दलों के नेता झाखण्ड में जेल की हवा खा रहे हैं। कांग्रेस आपने शासनकाल में देश को विकास की राह में कहां तक ले गईं, यह देश की जनता जानती है। अगर उनकी मंशा साफ़ होती तो अपने शासनकाल में देश का सर्वांगीण विकास कर चुकी होती। प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी व कांग्रेस के शासन काल की तुलना करे तो सब साफ़ हो जाएगा।

उन्होंने आगे कहा कि केन्द्र की मोदी सरकार अब दुमका का भाग्य बदलेगी। पीएम मोदी ने सीता सोरेन के रूप में इनकी शुरूआत कर दी है। नरेन्द्र मोदी के प्रधानमंत्री बनने से ही देशवासियों सहित झारखंड के लोगों का कल्याण हो सकता है। 1 जून को 3 नम्बर कमल छाप पर बटन दबाकर सीता सोरेन को प्रचंड मतों से विजयी बनाना है और पीएम नरेंद्र मोदी के हाथ को मजबूत बनाना है।

इस अवसर पर प्रमुख रूप से मंडल अध्यक्ष पिंटू हलधर, महेन्द्र कुमार चोपड़ा, बूथ अध्यक्ष मिहिर चंद्र डे, बूथ अध्यक्ष गयानंद महतो, राजेन्द्र मुर्मू, अरविंद मुर्मू, केशर, राजा मुर्मू, संजय मिश्र, बेदनाथ डे, गोपाल दास, सुकान मित्रा, पालम कोड़ा, अजीत महतो, गौरी शंकर, बारेन कुमार रंजीत कुमार डे राजीव कुमार डे उजल डे महावीर डे सुमित डे जलधार जितेन्द्र डे व बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे।

Check Also

संधारण करने 58 लाख स्वीकृत … फिर भी मोहन नगर थाना बदहाल : मरम्मत न होना गंभीर लापरवाही : वोरा

THE CG NEWS दुर्ग। वरिष्ठ कांग्रेस नेता अरुण वोरा और पूर्व महापौर आरएन वर्मा ने …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!