Breaking News

हरदिल अजीज महापौर धीरज बाकलीवाल को जन्मदिन पर मिली बधाईयां : पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, सांसद विजय बघेल, पूर्व मंत्री ताम्रध्वज साहू सहित कांग्रेस-भाजपा नेताओं ने दी शुभकामनाएं

द सीजी न्यूज

दुर्ग। महापौर धीरज बाकलीवाल के जन्म दिन पर बधाई देने महापौर आवास पर दिन भर बड़ी तादाद में लोगों की भीड़ उमड़ती रही। राजनीतिक दलों के नेताओं ने महापौर को बधाई और शुभकामनाएं दी। पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल व सांसद विजय बघेल ने फ़ोन पर महापौर धीरज बाकलीवाल को जन्मदिन की बधाई व शुभकामनाएं दी। दुर्ग शहर विधान सभा क्षेत्र के विधायक गजेन्द्र यादव, भिलाई विधायक देवेंद्र यादव, पूर्व मंत्री ताम्रध्वज साहू, पूर्व विधायक अरुण वोरा, चरोदा के महापौर निर्मल कोसरे, प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महामंत्री राजेन्द्र साहू, निगम सभापति राजेश यादव, पिछड़ा वर्ग आयोग के पूर्व उपाध्यक्ष आर.एन.वर्मा सहित कांग्रेस-भाजपा के पार्षदों ने महापौर धीरज बाकलीवाल को बधाई, शुभकामनाएं देते हुए उज्जवल भविष्य की कामना की।

सिविल लाइन स्थित महापौर आवास एफ 4 में सुबह से बधाई देने वालों का तांता लगा रहा। यहां जन्मदिन मनाने के लिए आयोजित समारोह में सुबह से लोग पहुंचते रहे। इससे पहले महापौर धीरज बाकलीवाल ने सुबह घर पर पूजा-अर्चना की। इसके बाद चंडी मंदिर जाकर माता का आशीर्वाद लिया। परिवार के वरिष्ठजनों का आशीर्वाद लेने के बाद महापौर ने वृक्षारोपण भी किया।

महापौर आवास पर पहुंचे बधाई देने पहुंचे वरिष्ठ कांग्रेस नेताओं का महापौर ने चरण स्पर्श कर आशीर्वाद लिया। बड़ी तादाद में नागरिकगण, पार्षद, राजनीतिक दलों के कार्यकर्ता, महिलाएं इस दौरान मौजूद रहे। महापौर ने विधायक गजेंद्र यादव और पीसीसी महामंत्री राजेन्द्र साहू के साथ केक काटा। विधायक गजेंद्र यादव, पूर्व विधायक अरुण वोरा ने उन्हें केक खिलाकर बधाई दी। नगर निगम के आयुक्त लोकेश चन्द्राकर सहित अन्य सभी अधिकारी,कर्मचारियों ने भी महापौर को बधाई दी।

शहर के समाजसेवी संगठनों के लोग भी महापौर को बधाई देने पहुंचे। महापौर धीरज बाकलीवाल को बधाई देने वाले प्रमुख लोगों में संजय कोहले, अब्दुल गनी, ऋषभ जैन, दीपक साहू, पूर्व नेता प्रतिपक्ष अजय वर्मा, भाजपा पार्षद नरेश तेजवानी, शिवेन्द्र परिहार, नरेंद्र बंजारे,अरुण सिंह, काशीराराम कोसरे, गुड्डू यादव, भाजपा नेता विनायक नातू, मनदीप सिंह भाटिया, हमीद खोखर, भोला महोबिया, सत्यवती वर्मा, श्रद्धा सोनी, फत्तेसिंह भाटिया, विजेंद्र भारद्वाज, अजय शर्मा, अल्ताफ अहमद, रत्ना नारमदेव, संदीप वोरा, किरण देशमुख, भूमिका देशमुख, निकिता मिलिंद, नगर निगम के कार्यपालन अभियंता दिनेश नेताम, गिरीश दीवान, स्वास्थ्य अधिकारी जावेद अली, समाजसेवी लोकेश सोलंकी, राईस मिल एसोसिएशन के अध्यक्ष विनीत जैन, कोषाध्यक्ष निकुंज बब्बल सोलंकी, मनोज शर्मा, विनय खंडेलवाल, सतीश समर्थ, साई मंदिर समिति के अध्यक्ष श्रीकांत समर्थ, सचिव धनेन्द्र चंदेल सहित बड़ी संख्या में पुरुष-महिलाएं शामिल रहे।

Check Also

असम में भूपेश बघेल के काफिले पर जानलेवा हमला : कार के शीशे टूटे : भाजपा-कांग्रेस कार्यकर्ताओं में झड़प, पुलिस ने चलाई लाठियां

THE CG NEWS गुवाहाटी। सोमवार को सांसद गौरव गोगोई और छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!