Breaking News

महापौर धीरज बाकलीवाल ने अपने जन्मदिन पर विधायक गजेंद्र यादव के साथ किया श्रमदान : तालाब की सफाई कर शहरवासियों को दिया स्वच्छता का संदेश

द सीजी न्यूज

दुर्ग/ नगर निगम द्वारा कैच द रैन : फाइट द बाइट अभियान चलाया जा रहा है। अभियान के बीच महापौर धीरज बाकलीवाल ने आज अपने जन्मदिन के अवसर पर तालाब सफाई में श्रमदान कर समाज को स्वच्छता का संदेश दिया। वार्ड क्रमांक 59 में सतनामी पारा के पास डबरी तालाब की सफाई की गई। इस दौरान विधायक गजेंद्र यादव, निगम आयुक्त लोकेश चन्द्राकर, पार्षद शिवेंद्र परिहार, दीपक साहू, भोला महोबिया ने भी सफाई अभियान में भागीदारी निभाकर शहरवासियों को स्वच्छता के प्रति जागरूकता का संदेश दिया। सफाई के बाद तालाब के चारों ओर पौधरोपण किया जाएगा।

सफाई अभियान के दौरान स्वास्थ्य अधिकारी जावेद अली, कर्मशाला अधीक्षक शोएब अहमद, करण करोसिया, कुणाल, राहुल, सफाई दरोगा प्रदीप सोनी के अलावा राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ व नागरिकों सहित नगर निगम की टीम मौजूद रही। विधायक व महापौर ने वार्ड के लोगों से सिंगल यूज प्लास्टिक का उपयोग न करने की अपील करते हुए कहा कि अपने घर के साथ-साथ आसपास की नियमित रूप से सफाई करनी चाहिए। तालाबों व नालियों में कचरा न डालने की अपील भी की गई।

निगम आयुक्त लोकेश चन्द्राकर ने बताया कि अभियान का उद्देश्य जन सहभागिता विशेष कर नागरिकों,समाजसेवी व युवाओं को जोड़कर साफ-सफाई के प्रति जागरूक करना है। कैच द रेन : फाइट द बाइट के तहत नगर निगम ने यह अभियान चलाया। ये अभियान लगातार जारी रहेगा। विधायक गजेंद्र यादव, महापौर धीरज बाकलीवाल ने तालाब के आसपास लगी झाड़ियों की कटिंग आदि करने के निर्देश दिये।

महापौर ने अन्य तालाबों की सफाई व्यवस्था करने और समाज हित में पर्यावरण संरक्षण के लिए जरूरी कार्य करने कहा। आयुक्त ने सभी सफाई दरोगा को बारिश से पहले नगर निगम सीमा क्षेत्र स्थित सभी तालाब की जोन स्तर पर सफाई कराने के निर्देश दिये हैं।

Check Also

संधारण करने 58 लाख स्वीकृत … फिर भी मोहन नगर थाना बदहाल : मरम्मत न होना गंभीर लापरवाही : वोरा

THE CG NEWS दुर्ग। वरिष्ठ कांग्रेस नेता अरुण वोरा और पूर्व महापौर आरएन वर्मा ने …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!