- कलेक्टर ने नागरिकों से की रक्तदान करने की अपील
द सीजी न्यूज
दुर्ग / जिले में हर साल की तरह इस बार भी 14 जून को विश्व रक्तदाता दिवस मनाया जाएगा। कलेक्टर ऋचा प्रकाश चौधरी ने कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए जिले के सभी नागरिकों से स्वेच्छा से रक्तदान करने की अपील की है। ताकि, रक्तदान से लोगों की जान बचाई जा सके।
भारत में सालाना 1 करोड़ यूनिट रक्त की आवश्यकता पड़ती है। लेकिन उसकी उपलब्धता 75 लाख यूनिट है। 25 लाख यूनिट ब्लड की कमी से हर साल सैकड़ों लोगों की जान चली जाती है। ब्लड डोनेट करके दूसरों की जान बचाई जा सकती है। 1 यूनिट रक्तदान से जरूरतमंद व्यक्ति की जान बचाई जा सकती है।
उल्लेखनीय है कि 14 जून 2024 को विश्व रक्तदाता दिवस पर जिला अस्पताल दुर्ग व समस्त निजी ब्लड बैंकों में रक्तदान शिविर आयोजित किया जाएगा। इसमें सभी नागरिक अधिक से अधिक संख्या में रक्तदान कर अपनी नागरिकता और सामाजिक सद्भावना का परिचय देने और पुनीत कार्य करने के लिये आगे आएं।
THE CG NEWS | Online hindi news in chhattisgarh Online hindi news portal
