द सीजी न्यूज
दुर्ग/ ग्रामीण विधायक ललित चंद्राकर ने जिले के सभी सोसायटियों में किसानों की डिमांड के अनुसार खाद, बीज उपलब्ध रखने व भंडारण की उचित व्यवस्था के निर्देश दिये हैं। ज़िला सहकारी केन्द्रीय बैंक के सीईओ को निर्देश देते हुए ललित चंद्राकर ने कहा कि कुछ दिनों में बारिश का सीजन चालू हो जाएगा। किसान भाई-बहन खेती-किसानी के काम में जुट गए हैं। आगामी खरीफ सीजन के मद्देनजर 15 जून तक सभी सोसाइटियों में किसानों को उनकी डिमांड के अनुसार मानक स्तर के खाद-बीज की सरलता से उपलब्ध होने चाहिए।
ललित ने कहा कि राज्य में खाद-बीज पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध हैं। किसानों को किसी भी प्रकार की परेशानी न होने पाए। इस संबंध में किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। ललित ने कहा कि खरीफ सीजन में किसानों द्वारा डीएपी खाद की मांग ज्यादा की जाती है। इसे ध्यान में रखते हुए डीएपी खाद की मांग के अनुरूप सतत आपूर्ति पर विशेष ध्यान रखा जाए।
THE CG NEWS | Online hindi news in chhattisgarh Online hindi news portal
