Breaking News

विश्व रक्तदाता दिवस : रक्तदाताओं ने किया रक्तदान : महापौर धीरज बाकलीवाल ने बढ़ाया हौसला

द सीजी न्यूज

दुर्ग। शुक्रवार को शहर में विश्व रक्तदाता दिवस मनाया गया। जिला अस्पताल समेत अन्य निजी अस्पतालों में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया और रक्तदाताओं को सम्मानित किया गया। जिला अस्पताल के ब्लड बैंक में रक्तदान के लिए बड़ी संख्या में रक्तदाता जुटे। उन्होंने ब्लड डोनेट करने के साथ ही सभी से रक्तदान करने की अपील की। इस दौरान महापौर धीरज बाकलीवाल ने रक्तदाताओं की हौसला अफजाई की।

रक्तदान के अवसर पर पूर्व विधायक अरुण वोरा, पूर्व एल्डरमैन रत्ना नारमदेव, जिला अस्पताल जीवनदीप समिति के सदस्य दिलीप ठाकुर, प्रशांत डोनगावकर, दुष्यंत देवांगन, विकास यादव के अलावा अन्य जनप्रतिनिधि मौजूद रहे। ब्लड बैंक प्रभारी डॉ. पीके अग्रवाल के अलावा अन्य स्टॉफ ने सेवाएं दी।

Check Also

मुख्यमंत्री ने बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का किया दौरा : कहा – बाढ़ प्रभावित परिवारों के साथ पूरी संवेदनशीलता से खड़ी है सरकार

पीड़ित परिवारों से मिलकर जाना हाल सुकमा में बाढ़ प्रभावित करीब 300 परिवारों को मुख्यमंत्री …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!