Breaking News

दुर्ग जिले में शुरू हुआ स्मार्ट मीटर लगाने का कार्य : मुख्य अभियंता ने किया शुभारंभ

  • प्रथम चरण में 25 हजार मीटर लगाए जाएंगे, आज 10 घरों में स्मार्ट मीटर लगाकर की शुरुआत

द सीजी न्यूज

दुर्ग। केंद्रीय विद्युत प्राधिकरण ने सभी राज्यों में स्मार्ट डिजिटल मीटर लगाने की योजना बनाई है। प्राधिकरण ने उपभोक्ताओं के इलेक्ट्रॉनिक मीटर बदलकर स्मार्ट मीटर लगाने के निर्देश दिए हैं। आज 14 जून 2024 को छत्तीसगढ़ स्टेट पॉवर डिस्ट्रीब्यूशन कपनी लिमिटेड, दुर्ग क्षेत्र के अंतर्गत दुर्ग जिले में स्मार्ट प्रीपेड मीटर लगाने का कार्य शुरू कर दिया गया।

मुख्य अभियंता एम.जामुलकर द्वारा भिलाई तीन स्थित सीएसईबी कॉलोनी में उपभोक्ता बबीता के घर स्मार्ट प्रीपेड मीटर लगाकर इसका विधिवत शुभारंभ किया गया। इसके साथ ही जिले में घरेलू उपभोक्ताओं के घर स्मार्ट प्रीपेड मीटर लगाने का काम शुरू हो गया है। प्रथम चरण में 25 हजार उपभोक्ताओं के घर स्मार्ट मीटर लगाने का कार्य किया जाएगा लक्ष्य पूरा होने तक कार्य निरंतर जारी रहेगा। सीएसईबी कॉलोनी भिलाई तीन के दस घरों में आज मीटर लगाकर कार्य प्रारंभ कर दिया गया है। यह कार्य विभाग द्वारा अनुबंधित जीनस कंपनी द्वारा किया जा रहा है।

मुख्य अभियंता एम. जामुलकर ने बताया कि स्मार्ट मीटर लगाने की योजना महत्वपूर्ण है। स्मार्ट मीटर लगने के प्रथम दो महीने तक इसका संचालन पोस्ट पेड ही रहेगा। इसके बाद मीटर प्रीपेड किया जाएगा। जामुलकर ने बताया कि इसके क्रियान्वयन होने से विद्युत उपभोक्ताओं की सेवा में वृद्धि होगी। स्मार्ट मीटर होने से सही व सटीक रीडिंग के साथ ही मोबाइल पर बिजली खपत की पूरी जानकारी मिल सकेगी और  बिजली रीचार्ज और बैलेंस की जानकारी मोबाइल पर ही देखा जा सकेगा।

जीनस कंपनी के प्रतिनिधि ने बताया गया कि स्मार्ट प्रीपेड मीटर को मोबाइल के बैलेंस की तरह रिचार्ज करना होगा। उपभोक्ताओं द्वारा जरूरत के अनुसार रिचार्ज कर उतनी ही राशि का बिजली का इस्तेमाल किया जा सकेगा। जीनस कंपनी के प्रतिनिधियों ने बताया कि मीटर को रीचार्ज भी सभी यूपीआई व ऑनलाईन माध्यमों से किया जा सकेगा। स्मार्ट मीटर लगाने के लिए उपभोक्ताओं से कोई शुल्क नहीं लिया जाएगा। बैलेंस खत्म होने के पहले से ही उपभोक्ताओं को मैसेज के जरिए सूचित किया जाएगा, ताकि उपभोक्ता अपने बिजली के मीटर को रिचार्ज कर सकें।

कार्यक्रम के दौरान अधीक्षण अभियंता ए.के. लखेरा, तरुण कुमार ठाकुर, कार्यपालन अभियंता डी.के.भारती व बलभद्र कुमार वर्मा और सी.एल. साहू, सहायक अभियंता श्वेता वर्मा, प्रकाश वर्मा व डागेश्वर साहू और जीनस कंपनी के जीएम ब्रजगोपाल दास, केदार साहनी और  संजीव गुप्ता सहित विद्युत विभाग के अन्य अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे।

Check Also

मुख्यमंत्री ने बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का किया दौरा : कहा – बाढ़ प्रभावित परिवारों के साथ पूरी संवेदनशीलता से खड़ी है सरकार

पीड़ित परिवारों से मिलकर जाना हाल सुकमा में बाढ़ प्रभावित करीब 300 परिवारों को मुख्यमंत्री …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!