Breaking News

सम्पूर्ण विश्व के लिए सदैव वंदनीय रही है भारतीय संस्कृति : ललित चंद्राकर

द सीजी न्यूज

ग्राम अमलीडीह में श्री सहजानंद अंतरराष्ट्रीय गुरुकुल के भूमिपूजन कार्यक्रम में दुर्ग के लोकप्रिय सांसद विजय बघेल और दुर्ग ग्रामीण विधायक ललित चंद्राकर सहित अन्य जनप्रतिनिधि मौजूद रहे। विधायक ललित चंद्राकर ने भूमिपूजन कार्यक्रम में उपस्थित जनों ,नारायण सेवा संस्थान को इस अवसर की बधाई दी व उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी। साथ ही इस अवसर पर वृक्षारोपण किया गया और  पर्यावरण बेहतर रखने हेतु सभी से अधिक से अधिक को वृक्ष लगाने का आग्रह किया गया।

इस अवसर पर विधायक ललित चंद्राकर ने कहा कि भारतीय संस्कृति सम्पूर्ण विश्व के लिए सदैव वंदनीय रही है। इसका एकमात्र कारण यह है कि भारत में प्राचीनकाल से ही गुरुकुलों में शिक्षा देने की परंपरा रही है। हमारे ऋषि मुनियों ने ही गुरुकुल के माध्यम से संस्कार और शिक्षा को आज तक जीवित रखा है। एक समय ऐसा भी था कि गुरुकुल में दी जाने वाली शिक्षा के कारण भारत विश्वगुरु के नाम से जाना जाता था। देश का विकास व उन्नति तभी हो सकती है जब शिक्षा व्यवस्था सही हो। गुरुकुल की परंपरा से आधुनिक समाज संस्कार, संस्कृति, शिष्टाचार, समाजिक जागरूकता, मौलिक व्यक्तित्व, बौद्धिक विकास और सभ्यता जैसे अमूल्य गुणों को अपने आने वाली सैकड़ों पीढ़ियों को विरासत में दे सकते हैं।

भारत की इस दिव्य विरासत को हमारे छत्तीसगढ़ में जीवित रखने के लिए आज गुरुकुल का भूमिपूजन किया गया। यहां से बच्चे शिक्षा प्राप्त कर अपने परिवार, समाज, प्रदेश व अपने देश का नाम रौशन करेंगे। इस अवसर पर प्रमुख रूप से पूर्व विधायक देवजी भाई पटेल, जिला पंचायत सदस्य दुर्ग हर्षा लोकमनी चंद्राकर, लोकमणि चंद्राकर, लालेश्वर साहू, खेमलाल साहू, जनपद सदस्य धनश्याम कौशिक, सरपंच अमलीडीह शेषनारायण साहू, सांसद प्रतिनिधी पप्पू चंद्राकर, पार्षद मनीष यादव, शास्त्री धनश्याम प्रकाश दास जी, शास्त्री कृष्ण वल्लभ दास जी, स्वामी जी, हर्षद भाई पटेल, सहित आम जनता उपस्थित रहे।

Check Also

किसानों को साहूकारों के चंगुल से भाजपा सरकार ने किया मुक्त : शून्य ब्याज पर कृषि लोन देने की सौगात भाजपा की देन : शिव चंद्राकर

THE CG NEWS दुर्ग। सेवा सहकारी समिति मर्या. पुरदा की वार्षिक आमसभा में संस्था के …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!