Breaking News

जगह जगह लहराया तिरंगा : उल्लास और उत्साह से मनाया गया स्वतंत्रता दिवस

द सीजी न्यूज

दुर्ग। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर आज दुर्ग में उत्साह और उल्लास भरे माहौल में जगह-जगह तिरंगा लहराया और आजादी की याद में जश्न का माहौल रहा। पुलिस लाइन में मुख्य समारोह के अलावा विभिन्न सरकारी कार्यालयों सहित सामाजिक-राजनीतिक-व्यवसायिक संस्थाओं द्वारा स्वतंत्रता दिवस मनाया गया।  

संभागायुक्त कार्यालय में ध्वजारोहण

स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर संभागायुक्त एस.एन. राठौर ने संभागायुक्त कार्यालय में ध्वजारोहण किया। इस अवसर पर उपायुक्त (राजस्व) पदुमलाल यादव, उपायुक्त (विकास) अजय मिश्रा और कार्यालय केे अधिकारी/कर्मचारी उपस्थित थे। संभागायुक्त ने सभी को स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं व बधाई दी।
कलेक्टर ने किया ध्वजारोहण

 

स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर कलेक्टर ऋचा प्रकाश चौधरी ने कलेक्टोरेट में ध्वजारोहण किया। इस अवसर पर एडीएम अरविन्द एक्का, सहायक कलेक्टर एम भार्गव, संयुक्त कलेक्टर मुकेश रावटे, वीरेन्द्र सिंह, डिप्टी कलेक्टर लता उवर्शा व हितेश पिस्दा सहित कार्यालय के अधिकारी/कर्मचारी उपस्थित थे। कलेक्टर ने सभी को स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं एवं बधाई दी।

जनसंपर्क कार्यालय में ध्वजारोहण

स्वतंत्रता दिवस पर जिला जनसंपर्क कार्यालय में ध्वजारोहण किया गया। उप संचालक (जनसंपर्क) एम.एस. सोरी ने कार्यालय में ध्वजारोहण किया। इस अवसर पर कार्यालय के कर्मचारियों ने राष्ट्रगान कर तिरंगा झण्डे को सलामी दी। इस अवसर पर कार्यालय के सहायक सूचना अधिकारी भारती साहू, सहायक छाया चित्रकार शशांक ठाकुर, सहायक ग्रेड-2 कनक कोमरा व दिनेश साहू, हिमेश ठाकुर, कम्प्यूटर ऑपरेटर अंजली फूले, भृत्य भोलाराम यादव व जनसंपर्क विभाग के सेवानिवृत्त संचार सहायक विजय यादव और सिनेमा ऑपरेटर शरद सिंह उपस्थित थे।
अल्पसंख्यक बचत सहकारी साख समिति कार्यालय में मनाया गया स्वतंत्रता दिवस
जिला अल्पसंख्यक बचत सहकारी साख समिति मर्यादित दुर्ग प्रधान कार्यालय पुराना बस स्टैंड दुर्ग मे स्वतंत्रता दिवस के शुभ अवसर पर झंडारोहण कार्यक्रम श्री मक़बूल अली वरिष्ठ संचालक जिला अल्पसंख्यक बचत सहकारी साख समिति मर्यादित दुर्ग, श्री जमाल खान उपाध्यक्ष फुटकर व्यापारी संघ के कर कमलो से सम्पन्न हुआ,इस अवसर पर संस्था अध्यक्ष श्री रऊफ कुरैशी, श्रीमती नजहत परवीन उपाध्यक्ष, श्री बहादुर अली थारानी प्रभारी लोन कमेटी, श्री मंजूर अंसारी संचालक, श्री समसुद्दीन थारानी संचालक, श्री नदीम आजमी संचालक, प्रबंधक श्री बी आर श्रीवास, श्री हुसैन खोख़र, शहबाज कुरैशी,कुमारी साजिया, मजदूर भाई बहन, छात्र – छात्रा इत्यादि उपस्तिथ रहै, सभी ने राष्ट्रीय गीत का वाचन किया, पश्चात मिठाई बाट कर खुशियाँ मनाई /रऊफ कुरैशी, दुर्ग /
संस्था कि ओर से शिवम माल के द्वारा विशाल तिरंगा निकाला गया था, उसका स्वागत किया गया व प्रबंधक,कर्मचारीयों को बधाई दी गई /
वोरा ने किया ध्वजारोहण
मध्य ब्लॉक कांग्रेस कमेटी दुर्ग द्वारा सांई द्वार के पास सिविल लाइन चौक पर ध्वजारोहण किया गया। पूर्व विधायक अरुण वोरा ने ध्वजारोहण किया। मिठाई बांटी गई। वोरा ने कहा कि देश की आजादी के लिए अपने प्राणों की आहुति देने वाले अमर शहीदों को हम नमन करते हैं। उनकी शहादत और बलिदान के कारण ही हम आजाद भारत में रह रहे हैं। इस मौके पर जिला कांग्रेस कमेटी दुर्ग के अध्यक्ष गया पटेल, मध्य ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष अलताफ अहमद, कौशल किशोर सिंह, वार्ड 40 की पार्षद नजहत परवीन, सांस्कृतिक प्रकोष्ठ के अध्यक्ष शिवाकांत तिवारी, ब्लॉक अध्यक्ष राजकुमार पाली, पीसीसी मेंबर संजू धनकर, अनूप पाटिल, गिरधर शर्मा, पाशी अली, अनीस रजा, अशोक मेहरा, युवा कांग्रेस के प्रदेश सचिव एजाज गोल्डी, पूर्व एल्डरमैन देव सिन्हा, बिंदु राजपूत, मीना मानिकपुरी, बृजमोहन तिवारी, पार्षद राजकुमार नारायणी, इंद्रपाल भाटिया, राजू साहू, गुलाब चौहान, असद अहमद, कमलेश नागरची, प्यारेलाल बढ़ेल, विनीत सिंह, राजकुमार उपस्थित थे।
पद्मनाभपुर में स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर तिरंगा ध्वज फहराया गया। इस दौरान नगर निगम के पूर्व नेता प्रतिपक्ष राजेश शर्मा सहित वार्ड के नागरिक मौजूद रहे।

Check Also

विधायक देवेंद्र के नेतृत्व में हजारों भिलाइयंस ने निकाली भिलाई बचाओ पदयात्रा

1000 कदम चलकर बीएसपी प्रबंधन के फैसले पर जताया विरोध भिलाई/ भिलाई बचाओ आंदोलन के …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!