Breaking News

कोलकाता में महिला डॉक्टर की हत्या के विरोध में 17 अगस्त को हड़ताल पर रहेंगे दुर्ग-भिलाई के डॉक्टर

  • आईएमए दुर्ग – भिलाई ने बैठक कर सभी चिकित्सकों से सामान्य चिकित्सा व्यवस्था को पूरे दिन बंद रखने का किया आव्हान
  • सेक्टर 9 अस्पताल के डॉक्टर एवं नर्स ने रैली निकालकर जताया अपना विरोध

द सीजी न्यूज

कोलकाता के आर. जी. कर मेडिकल कॉलेज में पोस्ट ग्रेजुएशन कर रही महिला डॉक्टर से दरिंदगी पूर्वक मार पीट कर हत्या करने और विरोध प्रदर्शन में बैठे जूनियर डॉक्टर्स के साथ असामाजिक तत्वों की भीड़ द्वारा जबरदस्त मारपीट व अस्पताल में बुरी तरह से तोड़ फोड़ कर दहशत फैलाने के विरोध में दुर्ग-भिलाई में कड़ी भर्त्सना की जा रही है। आज सेक्टर 9 अस्पताल के डॉक्टर्स एवं नर्सिंग स्टॉफ ने एक रैली निकालकर अपना विरोध दर्ज किया।

इसके विरोध में इंडियन मेडिकल एसोसिएशन द्वारा 17 अगस्त शनिवार को राष्ट्रव्यापी सामान्य चिकित्सा सेवा जैसे प्राइवेट क्लिनिक व ओपीडी सेवा, ऑपरेशन्स, डायग्नोस्टिक संस्थान आदि बंद रखने और धरना प्रदर्शन का आव्हान किया गया है, जिसके तहत आज दुर्ग व भिलाई आईएमए शाखा के पदाधिकारियों की संयुक्त बैठक आयोजित कर दुर्ग भिलाई में इस हड़ताल को सफल बनाने का निर्णय लिया गया है

आईएमए दुर्ग के अध्यक्ष डॉ राजू भैसारे ने बताया कि 17 अगस्त को सुबह 6 बजे से आगामी 24 घंटे तक दुर्ग व भिलाई शहर में सामान्य चिकित्सा बंद रखी जाएगी। इस दौरान आपातकालीन चिकित्सा यथावत चालू रहेगी। दोपहर 12 बजे दुर्ग आईएमए भवन के सामने समस्त चिकत्सक एकत्रित होकर धरना प्रदर्शन करेंगे। इसके बाद जिलाधीश को ज्ञापन भी सौपा जाएगा। शाम 7 बजे सिविक सेंटर में शांतिपूर्वक कैंडल मार्च निकाल कर मृत महिला चिकित्सक की आत्मा की शान्ति हेतु मौन धारण कर श्रद्धांजलि अर्पित की जाएगी।

आज हुई बैठक में डॉ अजय गोवर्धन, डॉ शरद पाटनकर, डॉ प्रभात पाण्डेय, डॉ अहमद हमदानी, डॉ टी के पांडेय व डॉ राजू भैसारे आदि आईएमए के वरिष्ठ पदाधिकारीगण ने दुर्ग भिलाई के समस्त चिकित्सकों से अधिक से अधिक संख्या में धरना प्रदर्शन व कैंडल मार्च में शामिल होने का आव्हान किया है।

Check Also

विधायक देवेंद्र के नेतृत्व में हजारों भिलाइयंस ने निकाली भिलाई बचाओ पदयात्रा

1000 कदम चलकर बीएसपी प्रबंधन के फैसले पर जताया विरोध भिलाई/ भिलाई बचाओ आंदोलन के …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!