Breaking News

वरिष्ठ नागरिकों का आयुष्मान कार्ड बनाने घर-घर पहुंच रही है नगर निगम की टीम

  • निगम कमिश्नर ने की खास अपील : कहा – घर-घर पहुंच रही निगम की टीम, छूटे हुए हितग्राही आयुष्मान कार्ड अवश्य बनवाएं

द सीजी न्यूज

दुर्ग/ नगर निगम सीमा क्षेत्र अंतर्गत 70 वर्ष से अधिक के वरिष्ठ नागरिकों का नया आयुष्मान कार्ड बनाने नगर निगम के कर्मचारी घर-घर दस्तक दें रहे हैं। बीते तीन दिनों में नगर निगम के कर्मचारियों ने 386 वरिष्ठ नागरिकों के आयुष्मान कार्ड बनाए हैं।

यह अभियान नगर निगम क्षेत्र में 22 नवंबर तक चलेगा। निगम कमिश्नर सुमित अग्रवाल के निर्देश में दीनदयाल अंत्योदय योजना, राष्ट्रीय शहरी आजीविका मिशन की टीम व आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और मितानिनों को प्रशिक्षण दिया गया है।

उपलब्ध कराई गई सूची के आधार पर डोर-टू-डोर पहुंचकर प्रत्येक कर्मचारी मोबाइल एप से ओटीपी लेकर जानकारी भरेंगे। कार्ड बनने पर वरिष्ठ नागरिक पंजीकृत किसी भी अस्पताल में पांच लाख तक निशुल्क उपचार करवा सकते हैं। आयुष्मान कार्ड प्रभारी ने बताया कि निगम क्षेत्र के 60 वार्डों में अलग- अलग चरणों में घर-घर दस्तक देकर आयुष्मान कार्ड बनाया जाएगा।

यह कार्य 30 नवंबर तक पूर्ण किया जाएगा। कमिश्नर सुमित अग्रवाल ने पार्षदों और परिवार के मुखिया से अपील की है कि वे 70 से अधिक उम्र वाले वरिष्ठ नागरिकों का आयुष्मान कार्ड अवश्य बनवाएं। इसमें उनके लिए पांच लाख तक का स्वास्थ्य बीमा उपलब्ध रहेगा। कमिश्नर सुमित अग्रवाल ने शहरवासियों से अपील करते हुए कहा कि घर-घर जाकर निगम की टीम आयुष्मान कार्ड बना रही है। नागरिकगण इस सुविधा का जरूर लाभ उठाएं और आयुष्मान कार्ड जरूर बनवाएं।

Check Also

टाउनशिपवासी बोले – डॉयलागबाजी की बजाय केंद्रीय इस्पात मंत्री या बीएसपी प्रबंधन से करें सार्थक चर्चा करें … बलिदान देने की बयानबाजी बेतुकी …

द सीजी न्यूज लीज, रिटेंशन और लाइसेंसधारकों को बीएसपी प्रबंधन की नोटिस मिलने के मुद्दे …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!