Breaking News

तीजा के लुगरा – 2 : मल्टीस्टारर छत्तीसगढ़ी फिल्म का धमाकेदार प्रदर्शन 22 नवंबर से

  • करन-प्रकाश की जोड़ी आज से धूम मचाएगी में
  • 38 से अधिक सिनेमाघरों में फिल्म का प्रदर्शन होगा

द सीजी न्यूज

भिलाई। छत्तीसगढ़ी सिनेमा के दो चर्चित चेहरे करन खान और प्रकाश अवस्थी एक साथ रूपहले परदे पर दर्शकों का मनोरंजन करने आ रहे हैं। वीआर फिल्म्स नागपुर के बैनर तले फिल्म ‘तीजा के लुगरा-2’ छत्तीसगढ़ के 38 से अधिक सिनेमाघरों में 22 नवंबर को रिलीज होगी।

निर्देशक विजय गुमगांवकर के निर्देशन में बनी इस फिल्म में भरपूर पारिवारिक मनोरंजन का तड़‌का लगाया गया है। फिल्म में रश्मि देवांगन, कल्याणी तापसे, रिंकू रजा, पुष्पेंद्र सिंह, उर्वशी साहू, पवन गुप्ता, संतोष निषाद, संजू साहू, पायल साहू, लता बाही, खुशी गुमगांवकर, करीम खान और शांतनु जैसे कई मशहूर कलाकार अहम भूमिकाओं में नज़र आएंगे।

फिल्म के गीत डॉ. पीसी लाल यादव और मौनी लाला ने लिखे हैं, जबकि संगीत सुनील सोनी ने दिया है। गानों को विलास राउत और दिलीप बैस ने कोरियोग्राफ किया है। फिल्म का वितरण शिवम् इंटरप्राइजेज और लकी रंगशाही कर रहे हैं। फिल्म के निर्माता राजन सूर्यवंशी और कुंदन मार्कर का कहना है कि फिल्म में हर वर्ग के दर्शकों के लिए कुछ न कुछ खास है। उन्हें उम्मीद है कि इस फिल्म को दर्शकों का भरपूर प्यार मिलेगा।

फिल्म का टीजर रिलीज होने के बाद से ही दर्शकों में इस फिल्म को लेकर काफी उत्सुकता है। सोशल मीडिया पर फिल्म के पोस्टर और टीजर को खूब शेयर किया जा रहा है।

फिल्म में मुख्य किरदार निभा अभिनेता करन खान ने कहा कि ‘तीजा के लुगरा-2’ में भी बात अपनी छत्तीसगढ़ की माटी की है और छत्तीसगढ़ी संस्कृति व परंपरा को इसमें बखूबी दिखाया गया है। अभिनेता प्रकाश अवस्थी ने कहा कि फिल्म के माध्यम से दर्शकों को स्वस्थ व पारिवारिक मनोरंजन देने का प्रयास है। करन व प्रकाश ने उम्मीद जताई कि उनकी फिल्म को दर्शक जरूर पसंद करेंगे।

Check Also

टाउनशिपवासी बोले – डॉयलागबाजी की बजाय केंद्रीय इस्पात मंत्री या बीएसपी प्रबंधन से करें सार्थक चर्चा करें … बलिदान देने की बयानबाजी बेतुकी …

द सीजी न्यूज लीज, रिटेंशन और लाइसेंसधारकों को बीएसपी प्रबंधन की नोटिस मिलने के मुद्दे …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!