द सीजी न्यूज
दुर्ग। नयापारा में मितानिन सम्मान समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि शहर विधायक गजेन्द्र यादव ने मितानिनों को उपहार भेंट कर उनके द्वारा किये जाने वाले कार्यों की प्रशंसा की। गजेंद्र ने कहा कि नवजात शिशु के संरक्षण और स्वास्थ्य सुविधाओं को घर-घर तक पहुंचाने में मितानिन बहनों की अहम भूमिका है। कार्यक्रम में पार्षद कुलेश्वर साहू, मनीष साहू, कांशीराम कोसरे, कमल देवांगन, कुमारी साहू, शशि साहू, इन्द्राणी साहू उपस्थित रहे।
नयापारा के सामाजिक भवन में 23 नवंबर को मितानीन दिवस के अवसर पर दुर्ग निगम क्षेत्र के वार्ड क्रमांत 01, 02, 33, 34, 35 और 56 में कार्यरत मितानिन बहनों के साथ ही एरिया को-आर्डिनेटर और एएनएम को सम्मानित करने सम्मान समारोह आयोजित किया गया। मुख्य अतिथि विधायक गजेन्द्र यादव ने श्रीफल व उपहार प्रदान कर मितानिनों का सम्मान किया।
इस अवसर पर उन्होंने कहा की मितानिन दिवस उनके सेवा और सहयोग के लिए सामूहिक आभार प्रकट करने का अवसर होता है। माताओं के गर्भावस्था में जच्चा-बच्चा के स्वास्थ्य की देखभाल, सुरक्षित प्रसव और सरकार की स्वास्थ्य संबंधित सभी योजनाओं की जानकारी देकर योजना से हितग्राहियों को लाभ दिलाने में मितानिन बहनें सेतु की भूमिका निभाती है। स्वास्थ्य व्यवस्था को दुरुस्त रखने मितानिनों की महत्वपूर्ण भूमिका रहती है। इसीलिए प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने मितानिनों का सम्मान करते हुए स्वास्थ्य विभाग में संविलियन किया है।
THE CG NEWS | Online hindi news in chhattisgarh Online hindi news portal

