द सीजी न्यूज
दुर्ग। डिपरा पारा तालाब के किनारे व नाली पर मलबा फेंकने की शिकायत मिलने पर निगम प्रशासन ने जुर्माना लगाने की कार्रवाई की है। वार्ड नंबर 39 में पोटिया जाने वाले मार्ग पर मुकेश सोनकर द्वारा डिपरापारा तालाब व नाली को धड़ल्ले से पाटकर बंद किया जा रहा था।
इसकी शिकायत मिलने पर निगम कमिश्नर सुमित अग्रवाल के निर्देश और भवन अधिकारी गिरीश दीवान के मार्गदर्शन में मौके पर अतिक्रमण अधिकारी दुर्गेश गुप्ता और उपअभियंता करण यादव टीम के साथ पहुँचे और तालाब स्थल का निरीक्षण किया। अधिकारियों ने स्थल निरीक्षण कर दिनेश सोनकर को दोबारा ऐसा न करने की चेतावनी दी और पांच हज़ार रुपए का जुर्माना वसूल किया।
THE CG NEWS | Online hindi news in chhattisgarh Online hindi news portal
