द सीजी न्यूज
दुर्ग। भाजपा, कांग्रेस ने महापौर और पार्षद पद के लिये प्रत्याशी घोषित कर दिये हैं। आज भाजपा प्रत्याशी अलका बाघमार और कांग्रेस प्रत्याशी प्रेमलता साहू ने कलेक्टोरेट जाकर नामांकन दाखिल कर दिया। नगरीय निकाय चुनाव के लिये मंगलवार को नामांकन का अंतिम दिन है। कल शक्तिप्रदर्शन करते हुए लाव-लश्कर के साथ नामांकन जमा किया जाएगा।
आज भाजपा प्रत्याशी अलका बाघमार ने नामांकन जमा किया। उनके साथ शहर विधायक गजेंद्र यादव सहित अन्य भाजपा नेता मौजूद रहे, जबकि कांग्रेस प्रत्याशी प्रेमलता साहू के साथ सत्यवती वर्मा, भोला महोबिया, अनीस रजा, पोषण साहू सहित अन्य कांग्रेस नेता थे।
दोनों ही दलों में कल नामांकन जुलूस निकालकर शक्तिप्रदर्शन किया जाएगा। इसके लिये दोनों पार्टियों में जोरशोर से तैयारियां शुरू हो गई है।
THE CG NEWS | Online hindi news in chhattisgarh Online hindi news portal

