द सीजी न्यूज
दुर्ग। नगर निगम चुनाव के लिये कांग्रेस प्रत्याशियों की सूची घोषित कर दी गई है। जारी की गई सूची में कई बड़े उलटफेर देखने मिले हैं। वरिष्ठ कांग्रेस नेता मदन जैन, पूर्व नेता प्रतिपक्ष राजेश शर्मा, पूर्व पार्षद प्रकाश गीते को इस बार टिकट नहीं दी गई है। सूची घोषित होते ही बगावत भी शुरू हो गई है।
जानकार सूत्रों के अनुसार जारी की गई सूची में तीन प्रत्याशयों के नाम ऐन वक्त पर बदल दिये गए। वार्ड 45 से राजेश शर्मा का नाम ऐन समय पर बदल दिया गया है। उनके स्थान पर आदर्श नगर वार्ड के निवासी आयुष शर्मा को वार्ड 45 का प्रत्याशी बनाया गया है। इससे वार्ड में कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ ही नागरिकों ने भी नाराजगी जताई है। दूसरे वार्ड में रहने वाले आयुष शर्मा को पद्मनाभपुर का प्रत्याशी बनाए जाने पर पूर्व विधायक अरुण वोरा ने भी हैरानी जताई है। खबर मिली है कि वोरा रात 8 बजे रायपुर रवाना हो गए। रायपुर में वोरा कांग्रेस नेताओं से टिकट में बदलाव किये जाने पर चर्चा करेंगे।
वार्ड 45 में हुए बदलाव के अलावा वार्ड 60 में भी प्रत्याशी बदला गया है। पहले यहां से कुसुम राम मिलन सेन को प्रत्याशी बनाया गया था, लेकिन प्रत्याशियों की घोषणा होने पर यहां टिकट में बदलाव की खबर मिली। यहां से नीरा खिचारिया को टिकट दी गई है। वार्ड 56 में पहले ललित ढीमर का नाम फाइनल किया गया था, लेकिन सूची जारी होने पर पता चला कि यहां संतोष सोनी को टिकट दी गई है।
जानकार सूत्रों का कहना है कि वार्ड 45 में टिकट बदले जाने पर वोरा ने हैरत जताई। गौरतलब है कि इसी वार्ड में वोरा का निवास भी है। खुद के वार्ड में प्रत्याशी को बदले जाने की खबर मिलते ही वोरा रायपुर चले गए। उनके साथ शहर कांग्रेस अध्यक्ष गया पटेल भी रायपुर गए हैं।
कांग्रेस की सूची इस प्रकार है। वार्ड 1. नया पारा (सामान्य) चिराग शर्मा, वार्ड 2 राजीव नगर (सामान्य) धनवंतरी निषाद, वार्ड 3 मठपारा दक्षिण (ओबीसी) विजय साहू, वार्ड 4 मठपारा उत्तर (सामान्य महिला) प्रेमी ठाकुर, वार्ड 5 मरार पारा (सामान्य) विजयंत पटेल, वार्ड 6 ठेठवार पारा (सामान्य) राजेश यादव, वार्ड 7 किला मंदिर (ओबीसी) सरोज यादव, तकिया पारा वार्ड (सामान्य) अब्दुल गनी, वार्ड 9 विवेकानंद वार्ड (ओबीसी) बिजेन्द्र भारद्वाज, वार्ड 10 शंकर नगर पश्चिम (सामान्य) दीपेश देवांगन, वार्ड 11 शंकर नगर पूर्व (ओबीसी) सुनीता देवांगन, वार्ड 12 मोहन नगर पश्चिम (एससी) मोहित वालदे, वार्ड 13 मोहन नगर पूर्व (सामान्य) संजय कोहले, वार्ड 14 सिकोला भाठा (एसटी महिला) रामकुमारी ठाकुर, वार्ड 15 सिकोला बस्ती दक्षिण (एसटी) उषा ठाकुर, वार्ड 16 सिकोला बस्ती उत्तर (सामान्य) आकाश मजूमदार, वार्ड 17 औद्योगिक नगर (ओबीसी महिला) श्यामा सेन, वार्ड 18 औद्योगिक नगर दक्षिण (ओबीसी) निर्मला साहू, वार्ड 19 शहीद भगत सिंह दक्षिण (एससी महिला) हीराबाई रात्रे, वार्ड 20 शहीद भगत सिंह उत्तर (ओबीसी महिला) किरण साहू, वार्ड 21 तितुरडीह (सामान्य महिला) मीरा सिंह, वार्ड 22 स्टेशन पारा (एससी) लोकेश चक्रधारी, वार्ड 23 दीपक नगर (ओबीसी) राजकुमार पाली, वार्ड 24 आमदी मंदिर (ओबीसी महिला) डॉ. पायल पाटिल, वार्ड 25 गायत्री मंदिर (ओबीसी महिला) मनीषा सोनी, वार्ड 26 संतराबाड़ी (सामान्य) आरएन वर्मा, वार्ड 27 पोलसाय पारा (ओबीसी) मनीष बघेल, वार्ड 28. पचरी पारा (सामान्य महिला) शबाना रानी, वार्ड 29 अस्पताल वार्ड (सामान्य महिला) श्यामा साव, वार्ड 30. तमेरपारा (सामान्य) भोला महोबिया, वार्ड 31 आपापुरा (सामान्य) मीना मानिकपुरी, वार्ड 32 ब्राहम्ण पारा (ओबीसी) संजय ताम्रकार, वार्ड 33. चंडी मंदिर (सामान्य महिला) अम्बा भूपेन्द्र सेन, वार्ड 34 शिवपारा (ओबीसी) कन्या ढीमर, वार्ड 35 रामदेव मंदिर (सामान्य) शत्रुहन चक्रधारी, वार्ड 36 गंजपारा (ओबीसी) प्रितिम गुप्ता, वार्ड 37. आजाद वार्ड (सामान्य) श्रद्धा सोनी, वार्ड 38. मिलपारा (ओबीसी) मनोज सिन्हा, वार्ड 39 कचहरी पारा (सामान्य) शकुन ढीमर, वार्ड 40 सुराना कालेज (ओबीसी महिला) दानेश्वरी देशमुख, वार्ड 41 केलाबाड़ी (ओबीसी महिला) रुबिना खोखर, वार्ड 42 कसारीडीह पश्चिम (सामान्य) शिवाकांत तिवारी, वार्ड 43 कसारीडीह पूर्व (सामान्य) दीपक साहू, वार्ड 44 घासीदास वार्ड (एससी) प्रकाश जोशी, वार्ड 45. पद्मनाभपुर सामान्य आयुष शर्मा, वार्ड 46. पद्मनाभपुर (ओबीसी) नीलरतन सोनी, वार्ड 47. सिविल लाइन (एससी) सेनापति रुद्रनाथ, वार्ड 48. सिविल लाइन दक्षिण अनुसू.ज.जा महेश्वरी ठाकुर, वार्ड 49. बोरसी पश्चिम (ओबीसी) भास्कर कुण्डले, वार्ड 50 बोरसी पूर्व (सामान्य महिला) रेखा बंजारे, वार्ड 51. बोरसी उत्तर (सामान्य) रमेश देशमुख, वार्ड 52 बोरसी दक्षिण (सामान्य) सुधीर चंदेल, वार्ड 53 पोटियाकला उत्तर (सामान्य) अंशुल पाण्डेय, वार्ड 54. पोटियाकला दक्षिण (एससी महिला) सुनीता चंदनिया, वार्ड 55. पुलगांव (ओबीसी) अश्वनी निषाद, वार्ड 56. बघेरा (सामान्य) संतोष सोनी , वार्ड 57 उरला (सामान्य) जमुना साहू, वार्ड 58 उरला (सामान्य महिला) ज्ञानी देवांगन, वार्ड 59 कातुलबोड़ (सामान्य महिला) निकिता सिंह, वार्ड 60 कातुलबोड़ (सामान्य महिला) नीरा खिचारिया।