द सीजी न्यूज
दुर्ग। कांग्रेस से दुर्ग नगर निगम चुनाव के लिये महापौर प्रत्याशी का नाम फाइनल कर दिया गया है। आज प्रदेश कांग्रेस की बैठक में दुर्ग केे बोरसी क्षेत्र से दो बार की पार्षद रही प्रेमलता साहू को टिकट देने का फैसला किया गया है। कांग्रेस प्रभारी सचिन पायलट की अध्यक्षता में हुई प्रदेश चुनाव समिति की बैठक में यह फैसला किया गया।
दुर्ग में प्रेमलता साहू के अलावा सत्यवती वर्मा और रामकली यादव को टिकट का सबसे सशक्त दावेदार माना जा रहा था। तीनों दावेदारों को प्रमुख नेताओं का समर्थन हासिल था। लेकिन प्रेमलता साहू के नाम का चयन अंतिम रूप से कर लिया गया। सहज, सरल और कांग्रेस के प्रति निष्ठावान रही प्रेमलता साहू को टिकट मिलने से कांग्रेस कार्यकतार्ओं में उत्साह की लहर है।
THE CG NEWS | Online hindi news in chhattisgarh Online hindi news portal
