Breaking News

राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान 21 से 23 दिसंबर तक : 0 से 5 वर्ष के बच्चों को पिलाई जाएगी दवा

द सीजी न्यूज

दुर्ग। राष्ट्रीय टीकाकरण दिवस पल्स पोलियो अभियान की तैयारियों के संबंध में कलेक्टर अभिजीत सिंह की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में जिला टास्क फोर्स की बैठक आयोजित की गई। अभियान के पहले दिन 21 दिसंबर को बूथों पर और 22 व 23 दिसंबर को मॉप-अप दिवस के दौरान घर-घर जाकर 0 से 5 वर्ष तक के बच्चों को पोलियो की अतिरिक्त खुराक पिलाई जाएगी। अभियान के तहत दुर्ग जिले में कुल 2,59,188 बच्चों को पोलियो की दवा पिलाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। जिले में 0 से 5 वर्ष आयु वर्ग के शत-प्रतिशत बच्चों को पोलियो की खुराक देना अनिवार्य  किया गया है। जिला टीकाकरण अधिकारी डॉ. दिव्या श्रीवास्तव ने बताया कि अभियान की शत-प्रतिशत सफलता सुनिश्चित करने जिले के सभी विकासखंडों में कार्यरत अधिकारियों, कर्मचारियों, आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं और मितानिनों का प्रशिक्षण हो चुका है। जिले में 1002 स्थायी, 13 चलित और 25 ट्रांजिट बूथ सहित कुल 1043 इकाइयां गठित की गई हैं।
बैठक में कलेक्टर अभिजीत सिंह ने जनप्रतिनिधियों, स्वयंसेवी संस्थाओं, चिकित्सा संगठनों, पंच-सरपंचों, पार्षदों, पत्रकारों और आम नागरिकों से अभियान में सक्रिय सहभागिता निभाने की अपील की है। बैठक में अपर कलेक्टर योगिता देवांगन, सीएमएचओ डॉ. मनोज दानी सहित नगर निगम दुर्ग, चरोदा, भिलाई व रिसाली के आयुक्त, स्वास्थ्य विभाग, महिला एवं बाल विकास विभाग, शिक्षा विभाग, आयुष विभाग, डब्ल्यूएचओ, इंडियन मेडिकल एसोसिएशन, इंडियन पीडियाट्रिक एसोसिएशन, रोटरी क्लब व अन्य स्वयंसेवी संगठनों के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

Check Also

अतिक्रमण कार्रवाई से प्रभावित छोटे व्यवसाइयों को मिलेगी 10-10 हजार की आर्थिक सहायता

विधायक रिकेश सेन की पहल से मुख्यमंत्री स्वेच्छानुदान से दिया जाएगा मुआवजा THE CG NEWS …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!