Breaking News

रामभक्तों से भरी ट्रेन को अयोध्या के लिए किया रवाना

  • राज्य ग्रामीण एवं अन्य पिछड़ा वर्ग आयोग विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष चंद्राकर ने दिखाई हरी झंडी
  • श्री रामलला दर्शन को निकले दुर्ग जिले के 185 श्रद्धालु

द सीजी न्यूज

दुर्ग। ‘श्री रामलला दर्शन (अयोध्या धाम) योजना के तहत आज दुर्ग जिले से रामभक्तों का बड़ा जत्था स्पेशल ट्रेन से अयोध्या के लिए रवाना हुआ। जय श्री राम के नारों से गूंजते दुर्ग रेलवे स्टेशन से 185 श्रद्धालुओं को ट्रेन के माध्यम से रवाना किया गया। दुर्ग रेलवे स्टेशन से श्रद्धालुओं से भरी स्पेशल ट्रेन को छत्तीसगढ़ राज्य ग्रामीण एवं अन्य पिछड़ा वर्ग आयोग विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष व विधायक ललित चंद्राकर, कलेक्टर अभिजीत सिंह, जिला पंचायत अध्यक्ष सरस्वती बंजारे ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। श्रद्धालुओं को जनसम्पर्क विभाग द्वारा प्रकाशित मासिक पत्रिका ‘छत्तीसगढ़ जनमन की प्रतियां भी भेंट की गईं। इस अवसर पर स्थानीय जनप्रतिनिधि व रेलवे विभाग के अन्य अधिकारीगण उपस्थित रहे।

Check Also

विधायक देवेंद्र के नेतृत्व में हजारों भिलाइयंस ने निकाली भिलाई बचाओ पदयात्रा

1000 कदम चलकर बीएसपी प्रबंधन के फैसले पर जताया विरोध भिलाई/ भिलाई बचाओ आंदोलन के …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!