Breaking News

नये साल में दुर्ग को मिलेगी विकास की ढेर सारी सौगातें – गजेन्द्र यादव

  • मन की बात कार्यक्रम में दुर्ग विधानसभा को प्रदेश में प्रथम स्थान

द सीजी न्यूज

दुर्ग। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मासिक रेडियो कार्यक्रम मन की बात के 129 वें एपिसोड को लेकर दुर्ग विधानसभा क्षेत्र ने पूरे छत्तीसगढ़ में प्रथम स्थान प्राप्त कर एक महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की है। शिक्षा, ग्रामोद्योग एवं विधि-विधायी मंत्री गजेन्द्र यादव ने भाजपा दुर्ग के समस्त पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को बधाई व शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के मन की बात कार्यक्रम को लेकर दुर्ग शहर के भाजपा कार्यकर्ताओं में विशेष उत्साह रहता है। प्रत्येक माह समाज के विभिन्न वर्गों के साथ बैठकर इस संवाद को सुनने की परंपरा दुर्ग में बनी है।
पीएम मोदी के संवाद में बदलते भारत की तस्वीर, विज्ञान, तकनीक, कौशल विकास और सामाजिक समरसता के साथ-साथ आत्मनिर्भर भारत की दिशा में हो रहे प्रयासों की झलक मिलती है। इस उपलब्धि पर मंत्री गजेन्द्र यादव ने दुर्ग जिला अध्यक्ष सुरेन्द्र कौशिक, मन की बात के जिला प्रभारी संतोष सोनी व सह प्रभारी रजा खोखर, विधान सभा प्रभारी राहुल पंडित, सह प्रभारी आसिफ अली सैय्यद, मंडल अध्यक्ष बंटी चौहान, मनमोहन शर्मा, कौशल साहू, महेन्द्र लोढ़ा, कमलेश फेकर, मंडल के प्रभारी, बूथ कार्यक्रम के प्रभारी, बूथ अध्यक्ष कार्यकर्ता के साथ साथ सभी कार्यकर्ताओं को बधाई दी है।

  • नववर्ष की शुभकामनाएं दी

केबिनेट मंत्री गजेन्द्र यादव ने प्रदेशवासियों को नववर्ष 2026 की हार्दिक शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने कहा कि नया वर्ष हम सभी के जीवन में सुख, समृद्धि लेकर आए। नववर्ष आत्मचिंतन और सकारात्मक संकल्प लेने का अवसर होता है। उन्होंने नागरिकों से नए साल में प्रकृति संरक्षण को प्राथमिकता देने की अपील की। पर्यावरण को स्वच्छ और सुरक्षित रखने में अपनी सहभागिता निभाने और सामाजिक कुरीतियों को समाप्त करने के लिए सामूहिक प्रयास करने की अपील भी की।

  • नये वर्ष में दुर्ग को मिलेगी सौगात

नए साल 2026 में दुर्गवासियों को कई सौगात मिलने वाली है। खेल को बढ़ावा देने उरला क्षेत्र में निर्माणाधीन मिनी स्टेडियम आगामी 4 माह में पूर्ण हो जाएगा। गयानगर में निर्माणाधीन मांगलिक भवन का आधे से ज्यादा कार्य हो चुका है। अप्रैल तक पूर्ण हो जाएगा। फरवरी 2026 तक आधुनिक स्विमिंग पुल का निर्माण पूरा हो जाएगा। कसारीडीह सिविल लाइन में रजिस्ट्री कार्यालय का नया भवन और शीतला सब्जी मंडी का उन्नयन कार्य भी 2026 में पूर्ण हो जाएगा। साइंस कॉलेज में ऑडिटोरियम निर्माण भी इसी साल पूर्ण हो जाएगा।
आयुर्वेद अस्पताल के पीछे वार्ड 15 सिकोला बस्ती में 50 लाख की लागत से सामुदायिक भवन, बघेरा से आनंद सरोवर होते हुए नेशनल हाईवे तक अप्रोच रोड का निर्माण भी पूर्ण हो जाएगा। जेल तिराहा से मिनीमाता पुलगांव चौक तक और महाराजा चौक से बोरसी तक फोरलेन सड़क निर्माण का कार्य जल्द ही शुरू होगा।

Check Also

हत्या के मामले में 7 गिरफ्तार

द सीजी न्यूज दुर्ग। शहर के पटरीपार क्षेत्र में शिव जी की बारात के दौरान …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!