Breaking News

2026 हम सब के लिए खुशहाली लेकर आएगा : अरुण वोरा

द सीजी न्यूज

दुर्ग। नववर्ष के अवसर पर वरिष्ठ कांग्रेस नेता एवं पूर्व विधायक अरुण वोरा ने प्रदेशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं एवं बधाई दी। उन्होंने कहा कि नया वर्ष सभी के जीवन में सुख, शांति, समृद्धि और उत्तम स्वास्थ्य लेकर आए—यही उनकी कामना है।

वोरा ने कहा कि बीता हुआ वर्ष प्रदेश और देश के लिए अनेक चुनौतियों से भरा रहा, लेकिन इन परिस्थितियों में भी आम जनता ने धैर्य, एकजुटता और साहस का परिचय दिया। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि नए वर्ष में जनहित से जुड़े मुद्दों पर आमजन की समस्याओं के समाधान के लिए सामूहिक प्रयास और अधिक सशक्त होंगे।

उन्होंने कहा कि लोकतंत्र की मजबूती, सामाजिक न्याय और सर्वांगीण विकास के लिए उनका निरंतर संघर्ष और संवेदनशील प्रयास इस वर्ष भी जारी रहेगा। अंत में उन्होंने प्रदेशवासियों से आपसी भाईचारे, सौहार्द और सहयोग की भावना के साथ नववर्ष में आगे बढ़ने की अपील करते हुए पुनः सभी को नववर्ष 2026 की हार्दिक शुभकामनाएं दीं।

Check Also

हत्या के मामले में 7 गिरफ्तार

द सीजी न्यूज दुर्ग। शहर के पटरीपार क्षेत्र में शिव जी की बारात के दौरान …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!