द सीजी न्यूज
दुर्ग। जिला खेल एवं युवा कल्याण विभाग दुर्ग द्वारा 12 जनवरी को राष्ट्रीय युवा दिवस के अवसर पर भाषण, रंगोली और काव्य पाठ प्रतियोगिता आयोजन नगर पंचायत उतई, मंगल भवन, वार्ड 7, जिला-दुर्ग में सुबह 11 बजे से किया जा रहा है। आयोजन में दुर्ग जिला के समस्त स्कूल/ कॉलेज के विद्यार्थी और खिलाड़ी भाग ले सकते है। आयोजन में भाग लेने के लिए आयु वर्ग 15 से 29 वर्ष है।
खेल एवं युवा कल्याण विभाग से प्राप्त जानकारी अनुसार भाषण प्रतियोगिता का विषय स्वामी विवेकांनद युवाओं के प्रेरणा स्त्रोत और राष्ट्रनिर्माण के पथप्रदर्शक पर आधारित होगा। रंगोली प्रतियोगिता का विषय युवा शक्ति और स्वामी विवेकानंद पर आधारित होगा। काव्य पाठ प्रतियोगिता का विषय उठो जागो – स्वामी विवेकानंद का अमर संदेश पर आधारित होगा।
आयोजन में प्रतियोगिताओं के आयोजन के साथ-साथ विवेकांनद जी की मूर्ति/तैलचित्र पर मल्यार्पण, वृक्षारोपण (एक पेड़ मॉं के नाम), आत्मनिर्भर भारत/नशामुक्त भारत शपथ और स्वामी विवेकांनद के विचारों / योगदान पर चर्चा की जाएगी। अधिक जानकारी के लिए नोडल अधिकारी अशोक रिगरी मोबाईल नंबर 9229575220, 8770527628 और प्रशिक्षक भूपेन्द्र हिरवानी मोबाईल नंबर 9584078910 से संपर्क कर सकते है।
THE CG NEWS | Online hindi news in chhattisgarh Online hindi news portal